फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venu Sports: खेल के दीवानों का नया अड्डा, डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स के स्ट्रीमिंग चैनल को मिला नाम

Fri, 17 May 2024 08:53 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


खेल की दुनिया में अब नया रोमांच और उत्साह देखने को मिलने वाला है। डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स संयुक्त स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग चैनल को नया नाम मिल गया है। काफी दिनों से इस बात पर बहस चल रही थी कि आखिर डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स संयुक्त स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग चैनल का नाम क्या होगा।
विज्ञापन
वेणु स्पोर्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल के दीवानों के एक बड़ी खबर आई है। डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स ने आपस हाथ मिला लिया है। अब ये तीनों दिग्गज मिलकर स्पोर्ट-स्ट्रीमिंग की दुनिया में भी धमाल मचाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स संयुक्त स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग चैनल को नया नाम मिल गया है। 
विज्ञापन


'वेणु स्पोर्ट्स' है नया नाम 
खेल की दुनिया में अब नया रोमांच और उत्साह देखने को मिलने वाला है। डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स संयुक्त स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग चैनल को नया नाम मिल गया है। काफी दिनों से इस बात पर बहस चल रही थी कि आखिर डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स संयुक्त स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग चैनल का नाम क्या होगा। वहीं आज सुबह कंपनी के नाम और लोगो की घोषणा की गई। डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स संयुक्त स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग चैनल का नाम 'वेणु स्पोर्ट्स' रखा गया है। 

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने फैशन को बनाया अपना आत्मविश्वास, बोलीं- इसके जरिए मैं खुद को रिप्रजेंट करती हूं
विज्ञापन


 पीट डिस्टैड ने दी जानकारी  
डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स संयुक्त स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग चैनल का नाम 'वेणु स्पोर्ट्स' रखा गया है। वहीं कंपनी के नाम और लोगो की घोषणा आज सुबह सीईओ पीट डिस्टैड द्वारा की गई। सूत्रों की मानें तो इस सेवा को यू.एस. में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ इसे पे-टीवी कंपनी फूबो से कानूनी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


Inside Story: अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने पांच साल पहले शुरू की फिल्म, ‘रामायण’ ने कराई दोस्तों में महाभारत

नए चैनल को लेकर हैं उत्साहित 
 पीट डिस्टैड ने कंपनी के नाम और लोगो का खुलासा करते हुए कहा, 'हम आधिकारिक तौर पर आज डिज्नी, फॉक्स और वार्नर ब्रदर्स संयुक्त स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग चैनल को आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। यह हम सबके लिए बेहद खास क्षण है। हम 'वेणु स्पोर्ट्स' के द्वारा बेहतर से बेहतर सर्विस देने की कोशिश करेंगे। हम एक ऐसा ब्रांड तैयार करने जा रहे हैं  जो एक बिल्कुल नए स्ट्रीमिंग होम अनुभव को दर्शकों तक पहुंचाएगा। इसके साथ ही हम एक-स्टॉप एक्सेस चाहने वाले खेल प्रशंसकों को लाइव गेम का एक अलग अनुभव प्रदान करने वाले हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें