शर्मिला टैगोर बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की मां हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'जिन दिनों मैं मां बनी उन दिनों मैं दो शिफ्ट में काम किया करती थी। मुझे ऐसा लगता है कि सैफ के जन्म के बाद मैं फुलटाइम मां नहीं बन पाई थी। मेरे पति उनके लिए मौजूद थे, लेकिन मैं काम की वजह से घर पर कम ही रहती थी'।
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक प्यारी सी मां भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पिछले दिनों मदर्स डे पर कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बतौर मां कई बाते कहीं। साथ ही साथ वे सैफ अली खान के बचपन से जुड़े कई बातों का भी खुलासा करती नजर आईं।
विज्ञापन
सैफ की जिंदगी से रहीं अनुपस्थित
शर्मिला टैगोर बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की मां हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'जिन दिनों मैं मां बनी उन दिनों मैं दो शिफ्ट में काम किया करती थी। मुझे ऐसा लगता है कि सैफ के जन्म के बाद मैं फुलटाइम मां नहीं बन पाई थी। मेरे पति उनके लिए मौजूद थे, लेकिन मैं काम की वजह से घर पर कम ही रहती थी'।
कुछ गलतियां हुई हैं
शर्मिला टैगोर मदर्स डे कार्यक्रम में बोलते हुए आगे बताती हैं, 'जब मैंने सैफ को जन्म दिया था उस समय मेरे पास बहुत काम था। मैं काफी व्यस्त थी। मुझे लगता है कि बतौर मां मुझसे कई गलतियां हुई हैं। उनके जीवन के पहले छह वर्षों तक मैं शायद उनके जीवन में अनुपस्थित थी। मुझसे जितना हो पाया उतना मैंने किया। मैं उनके अभिभावक-शिक्षकों की मीटिंग में गई, उनके स्पोर्ट्स डे में भी शामिल हुई, लेकिन मुझे लगता है मैं और ज्यादा हिस्सा नहीं बन पाई'।
दूसरी तरह मैं ओवर-प्रोटेक्टिव मां भी थी
शर्मिला टैगोर के तीन बच्चे हैं। बाद में उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। शर्मिला टैगोर बताती हैं, 'एक समय ऐसा भी आया जब मैं ओवर-प्रोटेक्टिव मां बन गई थी। मुझे सैफ को नहलाने से लेकर खाना खिलाना, सुलाना सब होता था। मैं समय निकाल कर उनके लिए सब करने की कोशिश करती थी। मेरे पति ने मुझे काफी सपोर्ट किया था। बाद में जब बेटियां हुई तब मैं इतनी व्यस्त नहीं थी। उनके बचपन में मैं वहां उनके लिए मौजूद थी'।