आज से लगभग 15 साल पहले उर्वशी ढोलकिया ने 'कोमोलिका' के किरदार को निभाया था, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें उसी किरदार के नाम से पहचानते हैं। हाल ही में एक इंरटव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि दर्शकों को अब भी मेरा वह किरदार याद है'।
टीवी की महशूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका बन उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वे अपनी इस यात्रा से खुश और संतुष्ट दोनों हैं, लेकिन अब वे अपने करियर में कुछ नया करना चाहती हैं। वे कुछ नया करके दर्शकों को अपने अभिनय कौशल से चकित कर देना चाहती हैं। चलिए जानते हैं कि उर्वशी ढोलकिया ने अपने एक नए इंटरव्यू में क्या कुछ कहा है।
विज्ञापन
'कोमोलिका' के आगे भी है दुनिया
आज से लगभग 15 साल पहले उर्वशी ढोलकिया ने 'कोमोलिका' के किरदार को निभाया था, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें उसी किरदार के नाम से पहचानते हैं। हाल ही में एक इंरटव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि दर्शकों को अब भी मेरा वह किरदार याद है। ऐसा काफी कम बार ही देखने को मिलता है, लेकिन अब मैं कुछ अलग और नया करना चाहती हूं। 'कोमोलिका' के आगे भी एक दुनिया है'।
कहां हैं क्रिएटिव निर्देशक
उर्वशी ढोलकिया अपनी बात को बढ़ाते हुए कहती हैं, 'देखिए रेखा जी ने 'उमराव जान' में बेहतरीन अभिनय किया था तो इसका ये मतलब हुआ कि उसके बाद वे केवल 'उमराव जान' जैसी ही भूमिकाएं निभाएंगी। यह गलत है। मैं अब निगेटिव रोल नहीं करना चाहती हूं। मैं कुछ अलग और नया करना चाहती हूं। मुझे जब भी कोई वही घिसा-पीटा रोल ऑफर करते हुए कहानी सुनाता है तब मैं सोचती हूं इसमें क्रिएटिविटी कहां है। कहां हैं क्रिएटिव लेखक और निर्देशक जो कुछ नया करना चाहते हैं'।
'पुष्पा इम्पॉसिबल' से हैं खुश
उर्वशी ढोलकिया इन दिनों टीवी शो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में नजर आ रही हैं। इस शो में वे एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उन्हें कुछ अलग करते हुए देखकर खुश होंगे और उन्हें सराहेंगे। अभिनेत्री इस विषय में बात करते हुए कहती हैं, 'मैं खुश हूं और आभारी हूं कि निर्माताओं ने कम से कम मेरे बारे में एक अलग नजरिए से सोचा और मुझे एक सकारात्मक किरदार निभाने का मौका मिला। मैं जानती हूं रातों-रात चमत्कार नहीं हो सकता है, लेकिन लोग अब मुझे देवी सिंह के नाम बुलाने लगे हैं। छोटी ही सही, लेकिन ये मेरे लिए नई शुरुआत है'।