फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: पत्नी और बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होंगे वरुण, फिलहाल उस घर में है इस सुपरस्टार का बसेरा

Mon, 10 Jun 2024 05:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के स्टार कपल वरुण और नताशा हाल में ही माता-पिता बने हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेटी के जन्म के बाद दोनों एक नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं, जिसमें फिलहाल बॉलीवुड के एक मशहूर सुपरस्टार रहते हैं। 
विज्ञापन
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन हाल में हाल में ही पिता बने हैं। उनके घर बेटी के रूप में एक नई मेहमान आई है। बेटी के जन्म के बाद वरुण और नताशा ने घर बदलने का फैसला किया है। बेटी को खेलने के लिए नर्सरी या प्लेरूम जैसी सुविधा मिल सके, इसके लिए वह घर बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के घर को किराए पर लिया है। 

विज्ञापन


ऋतिक रोशन वाले घर में किराए पर रहेंगे वरुण 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टार कपल ने मुंबई के जुहू स्थित बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का घर किराए पर लिया है। यह समुंदर के सामने वाला अपार्टमेंट है, जिसमें फिलहाल ऋतिक रहते हैं। ऋतिक जल्द ही इस घर से जुहू में ही दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं। ऐसे में ऋतिक वाले अपार्टमेंट में आ जाने के बाद वरुण अभिनेता अक्षय कुमार और निर्माता साजिद नाडियाडवाला के पड़ोसी बन जाएंगे, जो एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। 

वीडियो साझा कर दी थी पिता बनने की जानकारी 
बताते चलें कि वरुण और नताशा की बेटी का जन्म 3 जून को हुआ था। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर पिता बनने की जानकारी दी थी। इसमें वरुण का पालतू कुत्ता जॉय को एक प्लेकार्ड पकड़े दिखाई देता है, जिस पर 'वेलकम लिल सिस' लिखा था। वीडियो को साझा करते हुए वरुण ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। उन्होने लिखा था, "हमारी बेटी यहां है, मां और बच्चे को शुभकामनाएं भेजने के लिए आपका धन्यवाद।" 
विज्ञापन


'बेबी जॉन' में दिखेगा वरुण का एक्शन अवतार
वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर व्यस्त हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन ए कालीस्वरन कर रहे हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय रूपांतरण में अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के साथ भी नजर आएंगे। यह रुसो ब्रदर्स की इसी नाम की सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। इसके अलावा वह 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें