फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: लाल गुलाब के गुलदस्ते की तरह सजी उर्फी जावेद, फैंस बोले- आप मेरे लिए इंस्पिरेशन हो

Sun, 21 Apr 2024 01:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने फैशन से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इस बार उर्फी लाल गुलाब के गुलदस्ते की ड्रेस में इठलाती-बलखाती हुई नजर आईं। उनका यह फैशन सेंस फैंस को लुभा रहा है।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी नए फैशन सेंस से सोशल मीडिया में खलबली मचा दी है। उनके इस लुक की फैंस बढ़-चढ़कर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उर्फी ने इस बार अपने नए अंदाज से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अपने अतरंगी फैशन सेंस के कारण उर्फी अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। यही वजह है कि वह आए दिन अपनी कोई ना कोई अजीबो गरीब फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन


उर्फी का लुक
उर्फी जावेद ने कुछ घंटों पहले ही अपनी नई फोटो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम शेयर की हैं। उन्होंने अपने केवल तीन फोटो ही शेयर की है, लेकिन इन तीन फोटोज ने ही फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। इस बार उन्होंने अपने आपको लाल गुलाबों से महंका लिया है। लाला रंग की कटपीस ड्रेस में उर्फी का लुक सोशल मीडिया में तहलका मचा रहा है। उर्फी ने लाल रंग के क्रॉप टॉप के साथ मरमेड स्कर्ट पहनी। उर्फी ने हाथों पर फ्रिल चुनरी से इस लुक को पूरा किया। गले में सोने की कंठी और कमर में सोने की चेन का कमरबंध किसी की भी सांसे बढ़ा देगा। हाथों में सोने के कड़े और बालों में लाल गुलाब लगाए उर्फी वाकई हसीन लग रही हैं। इस ड्रेस में उर्फी अपना कर्वी फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
उर्फी जावेद की लेटेस्ट तस्वीरों में वो किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही हैं। साथ ही अपनी बोल्डनेस से फैंस को मदहोश भी कर रही हैं। बता दें, उर्फी ने ये अवतार एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स5 के लिए लिया है। इस शो में उर्फी ने ये कपड़े पहनकर माहौल को और भी गरम कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


उर्फी की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। साथ ही कमेंट करने वालों की लाइन लग चुकी है। कुछ फैंस उर्फी के इस लुक से काफी इंम्प्रेस हुए, तो वहीं कुछ उनके छोटे कपड़ों को लेकर उन्हें फटकार लगा रहा है। एक फैन ने लिखा, 'ओ वॉओ'। एक और यूजर ने लिखा, 'रेड वाइन', एक फैन ने लिखा, 'आप मेरे लिए इंस्पिरेशन हो'। उर्फी के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार उन्हें कमेंट्स भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें