फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Nageshwar Rao: 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी वर्जन ने तोड़े रिकॉर्ड, यूट्यूब पर मिले इतने करोड़ व्यूज

Sun, 21 Apr 2024 12:52 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूट्यूब पर रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी संस्करण को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये वाकई में बहुत बड़ी बात है। व्यूज के अलावा फिल्म लाइक्स के मामले में भी पीछे नहीं है। 
विज्ञापन
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। तेलुग के बाद इस फिल्म को कुछ समय पहले यूट्यूब पर हिंदी में भी रिलीज किया गया था। अब खबर आ रही है कि फिल्म ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

विज्ञापन


हिंदी दर्शकों को खूब भा रही है फिल्म
यूट्यूब पर फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी संस्करण को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये वाकई में बहुत बड़ी बात है। व्यूज के अलावा फिल्म लाइक्स के मामले में भी पीछे नहीं है। इस फिल्म को अभी तक 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि हिंदी पट्टी के राज्यों में यह फिल्म जलवा बिखेर रही है। हिंदी के दर्शक इस फिल्म को जमकर पसंद कर रहे हैं। दर्शकों से मिली इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते फिल्म के निर्माता भी काफी खुश है।
 

पहली बार सुनने को मिली रवि तेजा की हिंदी
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में रवि तेजा ने दक्षिण भारत के एक बहुत बड़े चोर की भूमिका निभाई है। वह इतना शातिर था कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रूमाल भी चोरी कर लिया था। दर्शक इस फिल्म के हिंदी संस्करण में रवि तेजा को हिंदी बोलते हुए सुन सकते हैं। इससे पहले उनकी हिंदी भाषा में डब होने वाली फिल्मों में उनकी वास्तविक आवाज नहीं होती थी। वह किसी डबिंग आर्टिस्ट की आवाज हुआ करती थी।
विज्ञापन


Kareena Kapoor Khan; करिश्मा के नाम के सही उच्चारण को लेकर करीना ने की खुलकर बात, सुझाया आसान विकल्प
विज्ञापन


इन कलाकारों ने किया फिल्म में अभिनय
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में रवि तेजा के अलावा नुपुर सेनन, गायत्री भारद्वाज, रेनू देसाई, अनुपम खेर, सुदेव नायर, नासर, मुरली शर्मा, अनुकृति, जिशु सेनगुप्ता और हरीश पेराडी ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स ने किया है। इसके निर्देशक वामसी कृष्णा हैं।

Vicky Kaushal: कैमरे के सामने डरे हुए थे विक्की, उधर सैम के किरदार में उन्हें देखकर रोने लगीं मानेकशॉ की बेटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें