फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh Teaser Released: जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Wed, 17 Apr 2024 01:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'उलझ' का टीजर कुछ ही घंटों पहले जारी किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फिल्म 'उलझ' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी। आज यानी की बुधवार को 'उलझ' का टीजर रिलीज किया जा चुका है। टीजर देखकर साफ पता चल रहा है कि यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी। जान्हवी कपूर एक यंग डिप्लोमैट के रोल में दिखाई दे रही हैं। निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म 'उलझ' का टीजर कुछ ही घंटों पहले सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीजर देखने के बाद फैंस लगातार जान्हवी को फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। जान्हवी ने बीते साल उलझ की शूटिंग शुरू की थी, जिसका अपडेट उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 
विज्ञापन


आईएफएस ऑफिसर की भूमिका में जान्हवी
जान्हवी कपूर ने 'उलझ' में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक यंग डिप्लोमैट सुहाना (जान्हवी कपूर) के इर्द- गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में जान्हवी सुहाना देश और उनके खिलाफ हो रही साजिश के बीच झूलती नजर आएंगी।

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है फिल्म
'उलझ' का टीजर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दिखाई दिया। टीजर की शुरुआत सारे जहान से अच्छा की धुन से होती है। इसके बाद स्क्रीन में जान्हवी के किरदार की एंट्री होती है, जिसकी पोस्टिंग विदेश में है। वहीं, ब्रैकग्राउंड में एक शख्स की आवाजा सुनाई देती है, जो अपने देश के साथ गद्दारी करने के लिए उसे मैन्यूपुलैट करने की कोशिश करता है। टीजर के आखिर में जान्हवी एक्शन करती नजर आती है।
विज्ञापन



फिल्म के कलाकार
'उलझ' में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अमृता पांडे और विनीत जैन फिल्म के निर्माता है। यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट
'उलझ' के अलावा जान्हवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा अभिनेत्री निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें