फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: 'उलझ' फिल्म के अभिनेता ने की जान्हवी की तारीफ, कहा - हर सीन को और बेहतर बनाने की करती हैं कोशिश

Thu, 04 Jul 2024 05:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं। इस बीच उनकी आगामी फिल्म ‘उलझ’ के सह-अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन
जान्हवी कपूर-रोशन मैथ्यू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर की गिनती बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने लगातार अलग-अलग शैली कि फिल्में की हैं। इस दौरान वह हर फिल्म के साथ अपने अभिनय क्षमता को बढ़ाने की कोशिश करती हुई नजर आई हैं। इस वक्त वह अपनी आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘उलझ’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री के फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में उनके सह-कलाकार रहे रोशन मैथ्यू ने हाल में ही अभिनेत्री को लेकर बातें की हैं। 

‘हर सीन में बेहतर होना चाहती हैं जान्हवी’

विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान रोशन ने फिल्म में जान्हवी के साथ काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जान्हवी के साथ काम करना उनके लिए एक सुखद अनुभव था। इसके अलावा उन्होंने अभिनेत्री के बेस्ट टेक प्राप्त करने को लेकर उनकी दृढ़ता की तारीफ की। रोशन ने बताया कि जान्हवी हर सीन के साथ बेहतर होने का प्रयास करती हैं। अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा इस तलाश में रहती हैं कि सीन को और बेहतर बनाने के लिए और क्या-क्या किया जा सकता है। यह उनकी एक बेहद अच्छी बात हैं। 
Sujoy Ghosh: कल्कि 2898 एडी देखकर सुजॉय घोष ने की बिग बी की जमकर तारीफ, बोले- आपका फैन होने पर गर्व है
विज्ञापन

रोशन के लिए दिलचस्पर रहा उलझ का अनुभव
उलाझ की रिलीज डेट 5 जुलाई से बढ़ा कर  2 अगस्त कर दिया गया है। इस पर अभिनेता ने कहा कि उनका मानना है कि इंतजार सार्थक होगा। फिल्म को लेकर और जानकारी देते हुए उन्होंने कहा यह एक रोमांचक फिल्म होगी और उन्होंने अब तक , जो भी काम किया है यह उससे काफी अलग होगी। इस दौरान उन्होंने निर्देशक सुधांशु सरिया और निर्माता जंगली पिक्चर्स की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने को काफी दिलचस्प बताया है। अभिनेता ने कहा कि दोनों फिल्म में हर पहलू को सर्वश्रेष्ठ बनाने पर जोर देते थे, जिससे उनके लिए  काम करने के हिसाब से यह एक शानदार माहौल था।
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 3: नेटवर्थ के मामले में सबसे आगे कौन? जानें
जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट
जासूसी थ्रिलर ‘उलझ’ के अलावा जान्हवी कपूर सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म ‘देवरा’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह तेलुगु में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी काम कर रही हैं, जो एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें वह वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं। 
Sussanne Khan: ऋतिक को अभी भी अपना बेटा मानती हैं सुजैन खान की मां, बेटी को मिले नए प्यार से हैं खुश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें