उपेंद्र राव फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी शख्सियत हैं, जो फिल्मों में अभिनय तो करते ही हैं, साथ ही कहानी भी लिखते हैं और निर्देशन भी करते हैं। वो मुख्यत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वो 'उपेंद्र', 'सुपर', 'उप्पी 2', 'ओमकारम' और 'ए' समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं, लेकिन एक बार वो इंडस्ट्री के बड़े कलाकार के साथ काम करने से चूक गए थे।
चिरंजीवी के साथ नहीं कर पाए काम
एक हालिया साक्षात्कार में, उपेंद्र राव ने बताया कि एक बार उन्होंने सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम करने का मौका गवां दिया था। दरअसल, उपेंद्र एक फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, जिसमें चिंरजीवी अभिनय करते हुए नजर आते, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। उपेंद्र ने बताया कि वो उस वक्त इंडस्ट्री में नए-नए थे और चिंरजीवी का स्टारडम और ब्रांड इमेज अलग ही थी, जिसके चलते बात नहीं बन पाई।
उपेंद्र को इस बात का नहीं था भरोसा
उपेंद्र राव ने कहा कि उनके पास फिल्म को लेकर कई दिलचस्प विचार थे, मगर उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हो पा रहा था कि वे सभी विचार चिरंजीवी के स्टारडम से मेल खा पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी किस्मत में नहीं था कि वो चिंरजीवी के साथ काम करें।
Chandu Champion 3 Days BO Collection: ‘चंदू’ ने कार्तिक को 10 साल पीछे धकेला, पहले वीकएंड तक सिर्फ इतनी कमाई
उपेंद्र की आने वाली फिल्म
उपेंद्र की अगली फिल्म यूआई है। उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। उपेंद्र राव के अलावा रेशमा और मुरली शर्मा भी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म को मोटे बजट के साथ बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट 100 करोड़ रुपये का है।
Stars Daughter: एक्टिंग से दूर अपनी अलग दुनिया में खुश हैं ये स्टार किड्स, लिस्ट में बिग बी की नातिन भी शामिल