फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: ट्विंकल ने टिक-टिक पक्षियों से की अपनी तुलना? अक्षय दूसरी शादी करने से पहले खा लें जहरीली घास

Sun, 11 Aug 2024 01:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को प्रशंसक बेहद पसंद करते हैं। अक्षय और ट्विंकल की शादी को अब 23 साल हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं, बेटा आरव और बेटी नितारा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को दूसरी शादी करने से पहले दी थी चेतावनी और कहा था कि अगर वो ऐसा करते हैं तो वह जहरीली घास खा लें। आखिर क्यों ट्विंकल ने ऐसा करने को कहा?

विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@twinklerkhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जो साल में तीन से चार फिल्में करने में यकीन रखते हैं और जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। अक्षय अपने बिजी सैड्यूल से जब भी फ्री होते हैं, तो वह पत्नी ट्विंकल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कहीं बाहर जरूर घूमने जाते हैं। एक ऐसी ही मजेदार ट्रीप के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि ट्विंकल ने मजाक में अक्षय कुमार से कहा था कि अगर उनकी मौत पहले हो जाए तो वह जहरीली घास खा लें। आखिर ट्विंकल ने ऐसा क्यों कहा था?

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार का मजेदार ट्रिप

विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार जब छुट्टियों पर गए थे वहां पर उन्होंने कई यादगार पल बिताएं, जिन्हें बाद में ट्विंकल ने अपने एक ब्लॉग में समेटते हुए पूरे ट्रिप का हाल लिखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विंकल ने इस ब्लॉग में लिखा था कि इस ट्रीप के दौरान जब मजाक में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से कहा था कि अगर पहले उनकी मौत हो जाती है तो वह नहीं चाहती कि अक्षय कुमार दूसरी शादी करें। उनके मरने के बाद वो भी जहरीली घास खा लें। ऐसा ट्विंकल ने इसलिए कहा था क्योंकि ट्रीप के उन्हें पता चला की टिक-टिक पक्षियों का जोड़ा ऐसा ही कुछ करता है, जब उनमें से एक कोई मर जाता है। 

टिक-टिक जोड़े से की अपनी तुलना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मजेदार ट्रिप के दौरान उन्हें एक टूर गाइड ने बताया कि 'टिक-टिक' नाम के पक्षियों के जोड़े में बेहद प्यार होता है। माना जाता है कि ये पक्षी एक-दूसरे से इतने प्यार में पागल हैं कि जब उनमें से एक मर जाता है, तो दूसरा पक्षी भी जहरीली घास खाकर अपनी जान दे देता है। यह सुनने के बाद ट्विंकल ने अक्षय से कहा कि अगर वह पहले मर जाती है तो उन्हें भी दूसरी शादी करने के बजाय जहरीली घास खा लेनी चाहिए। साथ ही उसने उन्हें चेतावनी भी दी कि अगर उसे पता चला कि उसकी दूसरी पत्नी है तो वह वापस आकर उन दोनों को परेशान करेगी।

ट्विंकल खन्ना ने क्या कहा था अक्षय से

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विंकल खन्ना ने लिखा, ‘’उस शाम कैंप में वापस जाते समय, गाइड ने टिक-टिक नामक पक्षियों के जोड़े की ओर इशारा किया जो एक-दूसरे के प्रति इतने समर्पित हैं कि जब एक मर जाता है, तो दूसरा जहरीली घास खाकर खुद को मार लेता है। मैंने अपने पति (अक्षय) से कहा, 'अच्छा (सुनो), अगर मैं पहले मर जाती हूं, तो बेहतर होगा कि तुम भी जहरीली घास खा लो। अगर मैं तुम्हारी दूसरी पत्नी को मेरे हैंडबैग के साथ घूमते हुए देखूं, तो मैं वादा करती हूं कि मैं आऊंगी और तुम दोनों को परेशान करूंगी।’’ 
विज्ञापन

Aditya Roy Kapur: क्या एक-दूजे को डेट कर रहे हैं अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर? चंकी पांडे से मिले अभिनेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें