फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laapataa Ladies: किरण राव की 'लापता लेडीज' पर आया ट्विंकल का दिल, तारीफ में पढ़े कसीदे

Fri, 10 May 2024 03:58 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'लापता लेडीज'  रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की अबतक कई बड़ी हस्तियों ने तारीफ की है। अब इस फिल्म को लेकर पूर्व अभिनेत्री और लेखक ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी राय जाहिर की है। 
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना-नितांशी गोयल-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लापता लेडीज' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। किरण राव निर्देशित इस फिल्म ने सबका ध्यान खींचा है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित इस कॉमडी ड्रामा में भर-भर के इमोशंस डाले गए हैं।  फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। फिल्म तीन मुख्य किरदारों फूल कुमारी, जया और दीपक के इर्दगिर्द घूमती रहती है। फिल्म की कई बड़ी हस्तियों ने तारीफ की है। अब इस लिस्ट में पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का नाम भी जुड़ गया है। 

विज्ञापन


ट्विंकल ने की समीझा 
'लापता लेडीज' एक मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की तरफ से सकरात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सिनेमाघरों के बाद फिल्म 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके बाद फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को निर्देशक हंसल मेहता, अभिनेत्री करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, शबाना आजमी , सनी देओल जैसे कलाकारों से तारीफ मिल चुकी है। अब ट्विंकल खन्ना ने भी फिल्म की समीक्षा की है। उन्होंने इस फिल्म को एक खास फिल्मों की श्रेणी में रखा है। 
Mithun Chakraborty: कभी शादी नहीं करेंगे सलमान खान! मिथुन चक्रवर्ती ने पुराना किस्सा साझा कर किया बड़ा दावा
विज्ञापन

इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की वीडियो
पूर्व अभिनेत्री और लेखिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील साझा की है। इस रील का शीर्षक है, 'आठ ऐसी फिल्में जिनमें महिलाएं पुरुष प्रधान सोच पर भारी पड़ी हैं'। इस वीडियो में पहला नाम फिल्म 'लापता लेडीज' से शुरु होता है। इस वीडियो को स्टोरी पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि 'लापता लेडीज' उन्हें काफी पसंद आई है। उनकी स्टोरी को फिल्म की निर्देशक किरण राव ने वापस से अपनी स्टोरी पर साझा किया। 
विज्ञापन

फैंस के सवालों से झल्लाए बिग बी! बोले- 'हमने कभी आपसे पूछा?'
दशक के बाद की वापसी 
बताते चलें कि इस फिल्म से किरण राव ने बतौर निर्देशक वापसी की है। उन्होंने करीब एक दशक के बाद निर्देशक की कुर्सी संभाली है। इससे पहले उनकी आखिरी फिल्म 'धोबी घाट' थी। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। अभिनेता आमिर खान भी बतौर निर्माता उनकी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। 

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित का एक्स अकाउंट इस्तेमाल कर रहे मिस्टर नेने? यूजर्स ने पूछा- 'ये क्या हुआ'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें