मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट ( NEET) लीक होने के मामला चर्चा में है। इस मामले की जांच चल रही है। इस बीच साउथ सुपरस्टार और अब राजनीति में सक्रिय दलपति विजय ने इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लोगों का भरोसा अब इस परीक्षा से उठ गया है। साथ ही उन्होंने इस परीक्षा से छुटकारा ही इसका समाधान बताया है।