फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tusshar Kapoor: 'डंक' से ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार तुषार कपूर, कॉमिक रोल की छवि तोड़ इस किरदार में आएंगे नजर

Tue, 30 Apr 2024 05:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता तुषार कपूर अपने बहुप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू के लिए तैयारी कर रहे हैं। वे जल्द ही निर्माता प्रेरणा अरोड़ा की ओटीटी फिल्म 'डंक' में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म के बारे में कुछ चिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन
तुषार कपूर - फोटो : Tussar Kapoor Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुषार कपूर आगामी फिल्म 'डंक' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रेरणा अरोड़ा द्वारा समर्थित यह फिल्म अभिषेक जयसवाल द्वारा निर्देशित है। तुषार कपूर की आने वाली फिल्म को नाटक, अपराध और एक सम्मोहक सामाजिक संदेश का मिश्रण माना जा रहा है। अब अभिनेता ने फिल्म के बारे में बात की। अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने अपने किरदार के बारे में भी खुलासा किया।

विज्ञापन


वकील की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित
हाल ही में दिए साक्षात्कार में तुषार ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि यह मेरे लिए एक ग्रे शेड, वास्तविक और अनोखा किरदार है। यह मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर है। यही वजह है कि मैं इसके प्रति आकर्षित हुआ। एक किरदार निभाना वकील एक नई चुनौती है, जो मुझे उत्साहित करती है और मैं इस अज्ञात क्षेत्र में जाने के लिए उत्सुक हूं।
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता से टूटा था आमिर खान का दिल, बोले- कहीं कोई कमी रह गई थी इसलिए...
विज्ञापन


निभाना चाहते हैं चुनौतीपूर्ण किरदार
उन्होंने यह भी बताया कि वे भविष्य में विभिन्न किरदारों को कैसे तलाशना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब मैं जो भी किरदार कर रहा हूं, वे सभी अलग-अलग हैं और उस विशिष्ट हास्य भूमिका से संबंधित नहीं हैं। मैं जानबूझकर ऐसी भूमिकाओं की तलाश में नहीं हूं, जो गैर-हास्यपूर्ण हों, लेकिन जब ऐसा कुछ सामने आता है तो मैं वास्तव में उस किरदार को निभाने के लिए खुद को चुनौती देता हूं।
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज के लिए कई मायनों में खास होगी उनकी फिल्म 'भैया जी', पत्नी शबाना भी कर रहीं हैं वापसी

कुछ अलग करने की तलाश में अभिनेता
उन्होंने खुलासा किया कि यह फिल्म उनके करियर के लिए नए रास्ते खोलेगी। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में नए रास्ते खोलता है, जैसे 'खाकी', 'शोर इन द सिटी' या 'शूटआउट' सीरीज के साथ हुआ। इसने मुझे मेरे कम्फर्ट जॉन से बाहर निकाला और लोगों ने कुछ ऐसा देखा, जो बहुत, बहुत अलग था। मैं हमेशा हास्य भूमिकाओं को महत्व दूंगा और उन्हें संजोऊंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत पहचान दी है, इसलिए मैं उन भूमिकाओं को देखता हूं और उनका इंतजार करता हूं जो कुछ बहुत अलग हैं।
VVKWWV: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग हुई पूरी, राजकुमार राव ने खास अंदाज में साझा की जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें