तृप्ति डिमरी- विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
सह कलाकारों को लेकर किए ये खुलासे
एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने सह कलाकारों को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने बताया कि 'बैड न्यूज' की शूटिंग के दौरान वह कुछ घबराहट और परेशानी महसूस कर रही थीं। अभिनेत्री ने तीन दिनों तक विक्की कौशल से बात नहीं की थी। अभिनेत्री ने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग के दौरान राजकुमार के साथ काम किया है। उनके साथ हुए अनुभव पर तृप्ति डिमरी ने बताया कि राजकुमार राव एक ही बार में दो पेज का मोनोलॉग पढ़ सकते हैं। वह लिखी हुई लाइनों को नएपन के साथ बोलते हैं।
Rajinikanth Health Update: अब कैसी है रजनीकांत की तबीयत? पत्नी लता ने बताया सुपरस्टार का हालचाल
तृप्ति को एक्टिंग करना लगता था मुश्किल
तृप्ति डिमरी को एक्टिंग करना थोड़ा मुश्किल लगा था। हालांकि, काम करने के साथ ही वह इन चीजों के साथ सहज हो गईं। तृप्ति डिमरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत ही घबरा गई थीं। तृप्ति ने कहा,'मैं घबरा गई थी। तीन दिनों तक मैं एक ही चीज पर रुकी हुई थी। हमने पहले गाना शूट किया। मैंने विक्की से ठीक से बात भी नहीं कि क्योंकि मैं उनकी परफॉर्मेंस देखकर घबरा गई थी। निर्देशक के साथ घुलने मिलने में मुझे 5-10 दिन लग गए थे।
Shark Tank India Season 4: शुरू हुई 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 4' की शूटिंग, ये शार्क्स करेंगे बिजनेस की डील