कमल हासन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस साल एक के बाद एक उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वह इस साल 'कल्कि 2898 एडी' और 'इंडियन 2' में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों के रिलीज डेट के बीच में महीने भर से भी कम का अंतर है। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है, जिसमें उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेता की दो फिल्में लगातार देखने को मिलने वाली हैं। 'इंडियन 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसको लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
'कल्कि 2898 एडी' के बाद 'इंडियन 2' में दिखेंगे कमल हासन
कमल हासन इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' में अपने भूमिका के लिए काफी चर्चा बटोर रहे हैं। हाल में ही फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें उनके लुक की जबर्दस्त तारीफ हो रही है। पिछले ट्रेलर में उनके द्वारा बोले गए महज एक लाइन के डायलॉग ने फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। अब अभिनेता अपनी एक और आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म के साथ जल्द ही पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। उनकी फिल्म इंडियन 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। हाल में ही निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की है, जिसके बाद से अभिनेता के फैंस फिल्म के रिलीज से पहले उनका दीदार करने को बेताब हो रहे हैं।
Sonakshi Zaheer Love Story: वर्षों से एक-दूजे को डेट कर रहे सोनाक्षी-जहीर, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी
25 जून को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
'इंडियन 2' के निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट पर से पर्दा हटा दिया है। फिल्म का ट्रेलर 25 जून को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, तारीख तो बता दी गई है, लेकिन अभी शहर और समय की घोषणा नहीं की गई है, जहां फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट का आयोजन होगा। बहरहाल, इस घोषणा से अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। बताते चलें कि फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी आदि कलाकार भी काम कर रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट मूवीज द्वारा निर्मित, इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत दिया है।
Twinkle Khanna: ट्विंकल कर रही हैं अपने स्क्रीन टाइम में कटौती, बोलीं- मोबाईल की वजह से हम जिंदगी की छोटी...