फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurucharan Singh: असित मोदी के साथ समझौता करने के लिए तैयार थीं जेनिफर मिस्त्री, गुरुचरण सिंह ने किया खुलासा

Sun, 11 Aug 2024 03:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरुचरण सिंह ने शो के सेट पर होने वाले टॉक्सिक व्यवहार के बारे में बात की। साथ की इसकी तुलना कॉर्पोरेट नौकरियों से की। उन्होंने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और असित मोदी के बीच यौन उत्पीड़न के मुद्दे के बाद उनके साथ अपने संबंधों को लेकर भी बात की है।
विज्ञापन
गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता गुरुचरण सिंह काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्होंने शो के सेट पर होने वाले टॉक्सिक व्यवहार के बारे में बात की। साथ की इसकी तुलना कॉर्पोरेट नौकरियों से की। उन्होंने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और असित मोदी के बीच यौन उत्पीड़न के मुद्दे के बाद उनके साथ अपने संबंधों को लेकर भी बात की। जेनिफर ने शो में गुरुचरण की पत्नी रोशन का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

अपनी शिफ्ट से परेशान थे गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मुझे जो पसंद नहीं आया वह यह है कि मेरी शूटिंग 12 बजे होती थी और मुझे सुबह 7 बजे बुलाया जाता था। सुबह आप ऊर्जा के साथ उठते हैं और बस शूटिंग का इंतजार करते हैं। आपको सभी को जिम्मेदारी और अधिकार देना चाहिए और किसी को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि आप उनके साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं।' 

Jacqueline Fernandez Song: चिट्टियां कलाइयां से लेकर जुम्मे की रात तक, जैकलीन के किलर डांस मूव्स ने मचाया धमाल

विज्ञापन

जेनिफर मिस्त्री को लेकर कही ये बात

उनसे बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या उन्होंने जेनिफर मिस्त्री से बात की है। उन्होंने असित कुमार मोदी पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस पर अभिनेता ने कहा, 'मैं हाल ही में जेनिफर बंसीवाल से मिला था और हमने सोशल मीडिया पर एक साथ रील भी शेयर की थी। उस दौरान मैंने उन दोनों से बात की। मैंने कोशिश की कि वे दोनों कम से कम एक बार आमने-सामने मिलें। उस समय मुझे लगा कि मैं मदद करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन क्या होगा अगर मैं उनके मुद्दे को लेकर उस मुसीबत में पड़ गया।'

विज्ञापन

असित मोदी के साथ सुलाझाना चाहते थे जेनिफर का मुद्दा

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कोशिश की कि वे दोनों मिलें और इसे सुलझा लें। मगर कुछ लोगों को चीजें ठीक नबीं करनी थीं। असित जी पैचअप नहीं करना चाहते थे, जबकि जेनिफर तैयार थीं। आज भी जो चीजें बेहतर हो सकती हैं, वह सब लोगों पर निर्भर करता है।' गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह इस साल की शुरुआत में 22 अप्रैल को लापता हो गए थे, लेकिन 26 दिन बाद नई दिल्ली में अपने घर लौट आए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सिंह से पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि वह धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। 

Akshay Kumar: कॉमेडी नहीं हिंसक है 'टॉम एंड जेरी', 'खेल खेल में' स्टार अक्षय कुमार ने दिया चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें