बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इन सब के बीच हाल ही में, 'हाउसफुल 5' की टीम एक क्रूज पर शूटिंग कर रही थी, जिसके कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' की लंबी शूटिंग के बाद मुंबई वापस आ गए है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इन सब के बीच अभिनेता को एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा मिला, जिसे देख वह हैरान हो गए थे।
किसने भटकाया एयरपोर्ट पर अक्षय का ध्यान?
अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म "हाउसफुल 5" की शूटिंग के बाद एयरपोर्ट पार्किंग में देखा गया। अक्षय ने एयरपोर्ट पर एक नए तरीके के कैमरे को देखा, जिसने उनको हैरान कर दिया। कैमरे में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक साथ कई फोन इस्तेमाल किए जाने के तरीके को देख वह काफी हैरान रह गए थे। कैमरे को हाथ में लेकर देखने के बाद, अक्षय ने फोटोग्राफरों की ओर देखकर स्माइल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो पोस्ट किया गया, प्रशंसकों ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू किया, एक यूजर ने लिखा, "हमारा खिलाड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा, "अक्षय बहुत ही डैशिंग लग रहे हैं। एक और प्रशंसक ने कहा, "कमाल है यार।
ये है हाउसफुल 5 की कास्ट?
'हाउसफुल 5' की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट ने कलाकारों की एक ग्रुप फोटो साझा की थी। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, डीनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रणजीत, और आकाशदीप साबिर नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय एक बार फिर कॉमिक अवतार में दिखेंगे। उनके किरदार में पिछली फ्रेंचाइजी की झलक साफ देखने को मिलेगी।
इन फिल्मों में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की "सिंघम अगेन" सिनेमाघरों में एक नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं।अक्षय स्टारर 'हाउसफुल 5' छह जून, 2025 को सिनेमाघरों में हिट होने वाली है।