फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'मैं वापस आऊंगा' ने डाला 'पेद्दी' की कमाई पर डाका? 'भारत भाग्य विधाता' ने किया ऐसा कलेक्शन

Fri, 19 Jun 2026 08:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों हॉरर, एक्शन, रोमांटिक और स्पोर्ट्स ड्रामा तक, हर जॉनर की फिल्म सजी हुई है। इनमें से किसने कल गुरुवार को कैसा प्रदर्शन किया? जानिए 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'कॉकटेल 2' से लेकर  'बालन - द बॉय' और 'टॉय स्टोरी 5' जैसी नई फिल्मों की आमद हुई है। वहीं, पहले से सजी हुई फिल्में भी चर्चा बटोर रही हैं। इन दिनों 'पेद्दी', 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी' जैसी फिल्मों से थिएटर्स गुलजार हैं। 'मैं वापस आऊंगा' ने 'भारत भाग्य विधाता' के साथ दस्तक दी थी, मगर, पिछले तीन-चार दिनों से ऐसा लग रहा है कि अब इसका मुकाबल 'पेद्दी' के साथ चल पड़ा है। संभव है कि यह इस फिल्म की तारीफों का असर है। खैर, जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने कितने कमाए।

विज्ञापन

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
'मैं वापस आऊंगा'
इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हर दिन यह थोड़ी-थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज करते हुए अपना खजाना बढ़ा रही है। दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी अभिनीत फिल्म की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफों ने दर्शकों को आकर्षित किया है। इस फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर बुधवार को छठे दिन कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कल गुरुवार को कमाई में और इजाफा देखा गया और कलेक्शन रहा 2.20 करोड़ रुपये। सात दिनों में इसकी कुल नेट कमाई 12.25 करोड़ रुपये हो चुकी है।

भारत भाग्य विधाता - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'भारत भाग्य विधाता' 
कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है। आलम यह है कि चौथे दिन से ही इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया और इसके बावजूद हर दिन कमाई में ढलान आ रहा है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कंगना ने अपनी अदाकारी से दिल जीता है। मगर, कलेक्शन पर असर नहीं दिख रहा। बुधवार को इस फिल्म ने 55 लाख रुपये जुटाए थे। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन कमाई 45 लाख रुपये रही। फिल्म का सात दिनों का कुल नेट कलेक्शन 6.55 करोड़ रुपये है।

फिल्म - 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : अमर उजाला
गवर्नर
इस फिल्म ने 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह बहुत खराब स्थिति में है। मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म ने बुधवार को 30 लाख रुपये कमाए थे। कल गुरुवार को सातवें दिन भी इसका कलेक्शन 30 लाख रुपये रहा। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 5.05 करोड़ रुपये हो चुका है।

'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट
विक्रम भट्ट और मनीष. पी. चह्वाण निर्देशित यह फिल्म 12 जून को रिलीज हुई थी। यह हॉरर फिल्म ऊपर की तीनों फिल्मों से आगे है और दर्शकों को खींच पा रही है। बुधवार छठे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कल गुरुवार का कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 15.90 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

पेद्दी - फोटो : एक्स
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर कपूर की यह फिल्म 200 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो चुकी है। कमाई तो यह अब भी करोड़ों में कर रही है, लेकिन हर दिन कलेक्शन घट रहा है। देखा जाए तो 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई में हर दिन इजाफा हो रहा है और 'पेद्दी' के कलेक्शन में गिरावट हो रही है। ऐसे में क्या माना जा सकता है कि इम्तियाज अली की फिल्म का असर 'पेद्दी' की कमाई को प्रभावित कर रहा है। 'पेद्दी' ने बुधवार को 14वें दिन 2.45 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार का कलेक्शन दो करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 228 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें