विकास सेठी का पुराना वीडियो शेयर कर भावुक हुईं पत्नी अभिनेता विकास सेठी का हाल ही में, 48 साल की उम्र में निधन हो गया विकास के निधन से उनके प्रशंसक तो मायूम है ही, उनकी पत्नी भी काफी दुखी हैं विकास की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विकास की एक पुरानी वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया इस वीडियो में विकास को गाना गाते हुए सुना जा सकता है, वो सुखविंदर सिंह का गाना 'लाई भी ना गई ते' गा रहे हैं इस वीडियो के साथ पत्नी ने कैप्शन में लिखा- मेरे हीरो, हर पल के लिए शुक्रिया बता दें कि विकास सेठी 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के साथ नजर आए थे, उन्होंने 'ससुराल सिमर का' और 'उतरन' समेत कई टीवी शो में काम किया था f