फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishaan Khatter: 17 बार घर बदल चुके हैं ईशान खट्टर, भाई शाहिद के खरीदे अपार्टमेंट में मां के साथ रहते थे

Wed, 11 Sep 2024 07:36 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईशान खट्टर पहली बार किसी घर में अकेले रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये उनका 18वां घर है। इससे पहले 17 बार घर बदल चुके हैं।
 
विज्ञापन
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशान खट्टर अपनी वेब सीरीज 'द परफेक्ट कपल'  को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने निकोल किडमैन, डकोटा फैनिंग और ईव हेवसन के साथ काम किया है। एक हालिया साक्षात्कार में ईशान खट्टर ने अपने उस घर को लेकर बातचीत की, जिसमें वो अपनी मां के साथ रहा करते थे। उन्होंने एक दिलचस्प बात साझा करते हुए कहा कि वो 17 बार घर बदल चुके हैं।

विज्ञापन


Sunny Leone: आइटम सॉन्ग को ऑब्जेक्टिफाई करती है मीडिया? सनी लियोनी का 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन में बड़ा दावा

ईशान ने 17 बार बदला है घर
ईशान खट्टर इन दिनों अकेले ही एक घर में रह रहे हैं और ये पहली दफा है, जब वो अकेले रह रहे हैं। ईशान अपने अभी तक के जीवन में लगातार घर बदलते आए हैं। 17 घर बदलने के बाद ये उनका 18वां घर है और इसमें उन्होंने दो साल पहले रहना शुरू किया था। बता दें कि 'द परफेक्ट कपल' में ईशान शूटर डिवल की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Celebs: रवि तेजा से पहले इन साउथ सितारों ने फिल्में फ्लॉप होने पर लौटाई फीस, मेकर्स को भारी नुकसान से बचाया

शाहिद ने खरीदा था घर, मां के रहते थे ईशान खट्टर
ईशान ने द डर्टी मैगजीन को दिए साक्षात्कार में बताया कि वो यारी रोड पर एक घर में 10 साल तक रहे थे। उस घर को उनके भाई शाहिद कपूर ने खरीद लिया था, जिसमें ईशान आपनी मां के साथ रहे थे। लॉकडाउन लगने पर उन्हें ये घर पिंजरे की तरह लगता था और अब समुद्र किनारे नए घर में आने पर उन्हें अच्छा लगता है। हालांकि, उन्हें इस घर में अकेले रहने के दौरान कभी-कभी लोगों की कमी सी महसूस होती है। मालूम हो कि ईशान जल्द ही 'द रॉयल्स' वेब सीरीज में भूमि पेडनेकर के साथ भी दिखाई देंगे।




Tyrese Gibson: फास्ट एंड फ्यूरियस अभिनेता टायरेस गिब्सन जॉर्जिया में गिरफ्तार, रिहाई के लिए माननी पड़ी ये शर्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें