इंडियन टेलिविजन का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' है। यह शो काफी समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। कपिल के इस शो में मनोरंजन, राजनीति, खेल, बिजनेस जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के सेलेब्स ने आकर इस शो को और भी मजेदार बना दिया है। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने इस शो के जरिए लोगों को हंसाने और गुदगुदाने का काम करते हैं। शो का हर एपिसोड हंसी और ठहाकों से भरपूर होता है। 'द कपिल शर्मा शो' का आने वाला एपिसोड काफी रोचक होने वाला है, क्योंकि शो के आने वाले एपिसोड में पंजाबी सिंगर गुरदास मान, गुरु रंधावा और एक्ट्रेस योगिता बिहानी 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं।
'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में गुरदास मान , गुरु रंधावा और अदाकारा योगिता बिहानी नजर आए। नए प्रोमो की शुरुआत में कपिल गुरु रंधावा के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। कपिल कहते हैं कि उन्होंने गुरु को बहुत जगह यह कहते हुए सुना है कि मान साहब उनकी प्रेरणा हैं, लेकिन अगर गुरु का गाना देखें तो तीन मिनट के गाने में आपको 12 लड़कियां नजर आएंगी। वहीं, मान साहब के 12 मिनट के गाने में दो लड़कियां भी नहीं नजर आएंगी। कपिल ने गुरदास मान से सवाल पूछा कि आपका मिसेज मान के साथ मामला कब जमा था? गुरदास मान ने जवाब दिया कि यही सवाल मुझे डरा रहा है। कपिल ने आगे कहा कि योगिता बिहानी इससे पहले एक्टर सैफ अली खान के साथ अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' के प्रमोशन के लिए शो पर आ चुकी हैं। कपिल ने बेहद मजाकिया अंदाज में योगिता कहा कि कितने साल से आपकी नजर मुझ पर थी।
'नाच मेरी रानी' पर जमकर लगाए ठुमके