The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का शो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है, जो एक विवाद में फंसता नजर आ रहा है। इस शो को दिवंगत नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा गया है।
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा मेजबानी किए जाने वाले शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर बंगाली समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दिवंगत नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की छवि को धूमिल करने का आरोप लगा है। इसके तहत उन्हें 1 नवंबर को एक कानूनी नोटिस भी भेजा गया है। शिकायतकर्ताओं ने इस कानूनी नोटिस के जरिए शो में बंगालियों के चित्रण पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन के तरफ से भेजा गया है नोटिस
कपिल शर्मा के इस शो को ये नोटिस बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. मंडल ने भेजा है। उनके अपने कानूनी सलाहकार नृपेंद्र कृष्ण रॉय के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कुछ ऐसी हरकतें की गई हैं, जो महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर के प्रति अपमानजनक हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि इससे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बंगालियों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का खतरा है।
Akshara Singh: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
निर्माताओं ने दिया नोटिस का जवाब
शो के निर्माताओं के तरफ से भी इस नोटिस का जवाब दिया है, जिसमें कहा गया कि उनका टैगोर के काम और विरासत को गलत तरीके से पेश करने का कोई इरादा नहीं था। निर्माताओं ने कहा, "द ग्रेट इंडियन कपिल शो एक कॉमेडी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य केवल मनोरंजन करना है।" उन्होंने आगे कहा कि यह शो पैरोडी और काल्पनिक है, जिसका उद्देश्य किसी विशिष्ट व्यक्ति या समुदाय को दुर्भावनापूर्ण तरीके से पेश करना बिलकुल भी नहीं है।