बिग बॉस 18 में दर्शकों को भरपूर ड्रामा, बहस, लड़ाई और दिलचस्प टास्क देखने को मिल रहे हैं। 12 नवंबर के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने एक मजेदार टास्क में हिस्सा लिया, जिसको लेकर घर के सदस्यों को कपल्स में बांट दिया गया। लड़के और लड़कियों को हॉस्टल की तरह अलग-अलग कमरों में रखा गया और जिनके पास कोई साथी नहीं था। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि विवियन, चाहत पर भड़क उठे।
बिग बॉस का नया टास्क
इस नए टास्क में चाहत पांडे और कशिश कपूर वार्डन थीं। उन्हें यह सुनिश्चित करना था कि लड़के और लड़कियां नियमों का उल्लंघन न करें और यह तय करना उनके ऊपर था कि पजामा पार्टी में कौन शामिल होगा। टास्क के दौरान कशिश कपूर और चाहत पांडे ने डंडे लिए हुए थे और उन्होंने उन प्रतिभागियों को पीटा जो गर्ल्स हॉस्टल में घुसने और नियम तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। विवियन डीसेना अपनी पार्टनर ईशा सिंह से मिलने गर्ल्स हॉस्टल में गए थे। वह कोने से चुपके से बाहर निकले और चाहत ने उन्हें मारा। जब अभिनेत्री ने उन पर हमला किया तो विवियन हंसते हुए बोले, "बॉयफ्रेंड ना होने का फ्रस्ट्रेशन निकल रही है"।
चाहत पर भड़के अविनाश मिश्रा
दिग्विजय सिंह राठी, रजत दलाल और बाकी कई प्रतियोगियों ने चाहत को लेकर शिकायत की उन्हें बहुत जोर से मारा गया। पहले राउंड में चाहत ने विवियन और ईशा को अयोग्य घोषित कर दिया। बाहर आने के बाद, उन्होंने कहा कि पहले चाहत ने उनके सिर के पीछे मारा और फिर उनकी पीठ को निशाना बनाया। यह सुनकर, अविनाश मिश्रा ने कहा, "दो साल काम किया है, लेवल कितना कम हो सकता है पता है। चाहत और कशिश ने रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर को टास्क जीतने देने का फैसला किया। सभी जानते हैं कि विवियन घर के पिछले समय देवता थे और उनसे पहले, बेदखल प्रतियोगी अरफीन खान समय देवता थे।
Manisha Koirala: कैंसर को हराने के बाद इस समस्या से जूझ रही हैं मनीषा कोइराला, साझा किया भावुक पोस्ट