हैलो फ्रेंड्स! हम आपको बिग बॉस सीजन 6 के लगातार दो सप्ताह की कहानी बता चुके हैं आज हम आपको बिग बॉस के घर के दूसरे वीकेंड के बारे में बताएंगे कि इस बार सुपरसैटरडे और संडे स्पेशल में बिग बॉस के घर में क्या रहा खास। यूं तो जुम्मे की रात के बाद बिग बॉस के घर का माहौल एकदम बदल जाता है लेकिन इस वीकेंड जो हुआ उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। आइए जानें दूसरे सप्ताह के वीकेंड के बारे में।
वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई शुरू
सुपरसेटरडे विद सलमान खान के साथ पहली बार किसी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की। जी हां, ये वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा थीं। सोनाक्षी को बिग बॉस ने सीमित अवधी के लिए प्रवेश करने को कहा। लेकिन सोनाक्षी में घर में जाने से पहले सलमान के साथ 'रानी तू मैं राजा' पर परफॉर्म करने की रिक्वेस्ट की और चुलबुल पांडे को अपने साथ खूब नचाया।
सोनाक्षी सिन्हा बिग बॉस के घर में जाने से पहले पूरी तैयारी के साथ आईं। यदि सोनाक्षी को खाना नहीं मिला तो वे अपने लिए पूरा खाने का एक टिफिन लेकर आईं, इसके अलावा सोनाक्षी उर्वशी के लिए अंडे, करिश्मा के लिए फ्राई पैन, घर के हैंडसम लड़कों के लिए तंदूरी चिकन, सभी घरवालों के लिए कॉफी सैशे, राजीव के लिए दाल बनाने की रेसिपी लेकर आईं। सोनाक्षी का ये भी कहना था कि उनके फेवरेट प्रतिभागी सिद्दू पाजी जी हैं।
सितारों ने की खूब मस्ती
बिग बॉस 6 के मंच पर 'सन ऑफ सरदार' के गाना 'पो पो' को अजय देवगन, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त ने लॉन्च करने की बात की। अजय ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए 'चिंगारी कोई भड़के, तो सावन उसे बुझाए' गीत को संजू बाबा और सलमान के साथ गाया। वहीं दोनों ने सबने अपनी पुरानी फिल्मों के अच्छे मूवेंट्स याद कर सबको सबको खूब हंसाया। इतना ही नहीं सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए बाइक सीखी है तो स्टंट के तौर पर उन्होंने इस मंच पर साइकिल भी चलाई।
घर के सदस्यों के अटपटे शॉट
सलमान ने 13वें दिन घर के सदस्यों के कुछ दिलचस्प किस्से दिखाए। जिसमें करिश्मा बता रही थी कि उन्होंने बचपन में अपने भाई को वॉशिंग मशीन में डाल दिया था और उसके बाद डस्टबीन में भी फेंका था क्योंकि वो बहुत सुंदर था, वहीं सपना ने बताया कि वो पापा को क्लोरोफॉर्म सुंधाकर बेहोश कर घर से बाहर जाती थी। वहीं व्रिजेश, असीम, सना और करिश्मा के पागलपंती के कुछ शॉट्स दिखाए जो कि हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले थे।
काशिफ की ली क्लास
जुम्मे की रात काशिफ को घर से बेघर कर दिया और शनिवार को सलमान ने काशिफ की क्लास की। काशिफ ने बताया कि बिग बॉस का घर कि पागलखाना है जहां बिग बॉस जब मर्जी सुलाते हैं, जब मर्जी उठाते हैं। उनका ये भी मानना है कि इस शो का डेलनाज ही जीतेंगी। काशिफ का ये भी मानना था कि बिग बॉस के घर में काफी अनप्रीटिक्टेबल हालात थे। काशिफ पर लगाए गए इल्जामों को काशिफ ने बेबुनियाद, गलत और झूठा बताया और कहा कि कॉमन मैन से सभी डरते हैं। उनका मानना था कि सभी उनको प्रवोक करते थे। बहरहाल, काशिफ के कुछ अच्छे-बुरे शॉट्स दिखाए गए लेकिन काशिफ अपनी बात से टस से मस नहीं हुए।
इस तरह हुई सैटरडे की विदाई
सलमान ने काशिफ के जाने के बाद बिग बॉस के घर के माहौल का जायजा लेते हुए बताया कि, 'वैसे तो लग रहा है कि सावन का मौसम गुजर चुका है, लेकिन अभी कुछ बादल बिजली बाकी है। हर बात में खुजली करने वाले राजीव पर बिजली गिरने की पूरी संभावना है। लोगों के आंसुओं की बारिश के कारण इस घर के नए कैप्टन पर भूस्खलन यानी लैंडस्लाइट होने के आसार है। नवजोत सिंह सिद्दू नमक पहाड़ से बर्फ का ढेर गिरेगा, हो सकता है कि उनके अंदर की ज्वालामुखी ऐस फट जाए कि दूर-दराज के इलाको तक उनके क्रोध का लावा बहे। आश्का के आंखों की झील में पानी का स्तर बढ़ने की वजह से बांध टूटने का डर है, ये तब होगा जब कॉफी के बादल कुछ ज्यादा ही छाएंगे, आसपास के इलाको को सावधान रहना पड़ेगा।'
संडे का दिन रहा नॉमिनेशन स्पेशल
काशिफ के जाते ही घर में आने वाले नॉमिनेशन से अफरा-तफरी मची हुई थी। दोपहर से ही सिद्दू पाजी कहने लगे थे कि वे इस बार भी नॉमिनेशन नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी इस बात के लिए सभी घरवालों को भी राजी कर लिया कि इस बार कोई भी नॉमिनेट नहीं करेगा। लेकिन करिश्मा और निकेतन इस बात से सहमत नहीं थे लेकिन सिद्दू पाजी का सम्मान करने की खातिर उन्होंने भी नॉमिनेट ना करने का मन बना लिया।
सबके डिसाइड करने के बाद भी बिग बॉस ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की और इस बार सब जानकर दंग रह गए, बिग बॉस ने सभी घरवालों को नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान सभी से एक ही सवाल पूछा कि वो बिग बॉस के घर में किन दो सदस्यों को बचाना चाहते हैं। रूटीन से एकदम अलग सवाल को सुनकर सभी घरवाले ना सिर्फ हैरान रह गए बल्कि खुश भी हुए और सबने बिग बॉस की वाहवाही की।
आखिरकार नॉमिनेशन की प्रक्रिया खत्म हुई और सबसे अधिक सिद्दू पाजी को 9 वोट से घर में बचाया गया। कैप्टन होने की वजह से व्रिजेश इस प्रक्रिया में पहले से ही सुरक्षित थे। अंत में चार सदस्य ऐसे थे जिन्हें एक भी वोट नहीं मिला और वो थे सना, शायंतनी, उर्वशी ढोलकिया और राजीव।
सिद्दू पाजी का मना बर्थडे
14 अक्तूबर सिद्दू पाजी का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें उनको सुबह-सुबह ही टास्क मिल गया था कि जैसे ही हैप्पी बर्थडे का गाना बजेगा सब घरवालों को उनके इर्द-गिर्द आना होगा और सिद्दू को एक ऐसा चुटकुला सुनाना होगा जिससे घरवालों को हंसी आए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें दंड मिलेगा। इस टास्क के बाद सिद्दू पाजी पूरे दिन इसी टास्क में लगे रहे और बिग बॉस से प्रार्थना करने लगे कि अब और नहीं वो घरवालों को बहुत हंसा चुकें।
सना को एक भी वोट ना मिलने से वे बेहद अपसेट दिख रही थी और करिश्मा से काफी खफा थी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि करिश्मा भी उनका साथ नहीं देगी। वही राजीव को भी उम्मीद नहीं थी कि डेलू उसे वोट नहीं देगी। वो डेलू से खफा होता हुआ उसे टोंट कसते दिखे जिससे दोनों के बीच अनबन भी हो गई।
नॉमिनेशन से बाहर निकलने की जंग
पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी नॉमिनेट सदस्य बेस्ट परफॉर्मेंस देकर नॉमिनेशन से बाहर निकल सकते थे। ऐसे में सना और शायंतनी को जोड़ी बनाकर परफॉर्म करना था और राजीव-उर्वशी को अंडे वाले किस्से को साथ मिलकर कहानी में बयां करना था जिसमें राजीव को उर्वशी का किरदार निभाते हुए लड़की के ही कपड़े पहनने थे और उर्वशी को राजीव बनकर परफॉर्म करना था। सबकी परफॉर्मेंस के बाद सना को 79 नंबर मिले और शायंतनी को 78 नंबर। यानी सना ने सबसे अधिक अंक पाकर अपने आपको नॉमिनेशन से बचा लिया। अब घर में तीन लोगा नॉमिनेट है- शायंतनी, उर्वशी और राजीव।
आखिरकार वीकेंड की हुई समाप्ति
बिग बॉस के नए हफ्ते में काफी कुछ नया है। नॉमिनेशन में नयापन, घर में जो रिश्ते बन चुके थे उनमें नया मोड़, नई गुटबाजी, और तो और पुराने रिश्तों की कुछ पुरानी कड़वाहट को भी नए आयाम मिल रहे हैं। देखते रहिए कल यहां नया क्या होता है। जाते-जाते सलमान ने कहा, 'बच के रहना रे बाबा, जमाना खराब है, किसी और का हक मारके कमाना खराब है'।