बिग बॉस के घर में जैसे 2 दिन खूब हंगामा हुआ, इसी हंगामें को 12वें दिन यानी जुम्मे की रात को सलमान खान ने मुद्दा बनाकर सभी घरवालों की ना सिर्फ टांग खींची बल्कि उन्हें खूब नचाया भी। आइए जानें जुम्मे की रात सलमान खान ने घरवालों के साथ और क्या-क्या किया।
निकेतन ने कॉफी क्यों छिपाई
घर में हुए कॉफी छिपाने के मुद्दे को उठाते हुए सलमान ने निकेतन से पूछ ही लिया कि तुमने कॉफी क्यों छिपाई? इस बारे में निकेतन का कहना था कि वह सिर्फ मजाक कर रहा था, घरवालों ने उसे अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया और सपना इस बारे में जानती थी।
राजीव और डेलनाज का टांका भिड़ा
सल्लू मियां ने जब संपत से सवाल किया कि उन्होंने घर में इस सप्ताह क्या देखा तो उनका कहना था कि मुझे ये लग रहा है कि डेलनाज और राजीव का टांका भिड़ा हुआ हैं। हालांकि संपत इस बात से अंजान थी कि राजीव और डेलनाज का तलाक हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन दोनों के बीच खूब प्यार है, इनका तो तलाक हो ही नहीं सकता। ये जो इनके बीच तलाक है वो फट्टू तलाक है यानी नाममात्र का तलाक है।
डेलनाज और राजीव की हुई खिंचाई
सलमान ने डेलनाज से राजीव की एक बुरी आदत के बारे में बात की तो डेलनाज ने कहा कि राजीव की एक बात बहुत बुरी है कि वो हर मामले में अपनी टांग अड़ाता है, वहीं राजीव ने इस सवाल के जवाब में कहा कि डेलू बहुत अच्छी है, इसीलिए उसे मैं आज भी बहुत प्यार करता हूं।
उर्वशी ने मानी अपनी गलती
तीन अंडे एक प्लेट में डालने के कारण उर्वशी ने बहुत हंगामा किया था, जिसे उर्वशी ने स्वीकार किया कि उन्होंने ओवर रिएक्ट किया, उसके लिए उन्होंने माफी भी मांग ली है। वहीं सिद्दू पाजी को अंडे के फंडे को सुलझाने के लिए बधाई भी दी गई कि उन्होंने दोनों पक्षों को बहुत समझदारी से शांत किया था।
असीम घर में है अनसेफ
जी हां, लक्जरी बजट टास्क में डेलू और शायंतनी को असीम पर डोरे डालने थे जिसके लिए सलमान खान ने असीम की खूब टांग खींची कि घर में उन पर मरने वाली दो-दो लड़कियां हैं। वहीं डेलू और शायंतनी के अभिनय के लिए उन्हें बधाई दी गई और असीम ने सलमान से वादा किया कि वो लड़कियों में मामले में उनके आगे कांटे नहीं बिछाएंगे।
करिश्मा ने किया डांस
पिछले सप्ताह सलमान ने शायंतनी को नचवाया था वही इस जुम्मे की रात करिश्मा को नचाया गया। करिश्मा ने पिछले एपीसोड में अपने पापा के डांस की नकल की थी, उसी डांस को करिश्मा के साथ निकेतन और असीम ने किया था।
काशिफ ने डेलू से लड़ाया पंजा
सलमान ने काशिफ को दो महिला सदस्यों के साथ पंजा लड़ाने के लिए कहा। जिसमें संपत पाल और डेलनाज से पंजा लड़ाया और उन्हें हरा दिया। हालांकि काशिफ चीटिंग करके जीत गया लेकिन उसने मान लिया कि वो इनसे जीत नहीं सकता था।
सबने की कैप्टन की तारीफ
दूसरे सप्ताह व्रिजेश को कैप्टन बनाया गया था। सलमान ने व्रिजेश से ना सिर्फ उनका अनुभव पूछा बल्कि उर्वशी और आश्का ने कैप्टन की तारीफ भी की। व्रिजेश से अगले कप्तान के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सपना को कैप्टन बनना चाहिए।
संपत ने बिग बॉस के लिए गाया गाना
'बिग बॉस का दौर है, लगा दरबार है,
आ जा सलमान भाई तेरा इंतजार है- 2,
पहला शनिवार है, दूसरा इतवार है तीसरे में सोम, चौथा मंगलवार है,
आ जा सलमान भाई तेरा इंतजार है- 2,
थोड़े-थोड़े झगडों के पुल का पहाड़ है,
सुनो लो सलमान भाई देखत संसार है।'
राजीव ने आखिरी दिन कहा
'जिंदगी के हर पल को सांसों की जरूरत होती है,
जो तुम साथ हो तो जिंदगी के हर पल में खुशी होती है।'
राजीव का कहना था कि जिसको जो कहना था कह दिया और वो समझ भी गया है बाकी ऊपरवाले की मर्जी है यानी नॉमिनेट हुए राजीव ने डेल्नाज को अपने दिल की बात कह दी।
आखिरकार काशिफ हो ही गए घर से बेघर
सलमान ने पहले राजीव को घर से बेघर होने के लिए कहा और उन्हें अपना बैग लाने के लिए कहा। सभी जैसे ही राजीव को विदाई देने लगे तो सलमान ने कहा कि राजीव आपको घर में सब बहुत प्यार करते हैं, आप के बजाय काशिफ को मैं बाहर बुला लेता हूं। यानी काशिफ आज घर से बेघर होंगे।
काशिफ ने जाते-जाते कहा
मैं सिद्दू पाजी का अहसानमंद रहूंगा, उन्होंने मेरे साथ बहुत अच्छा ट्रीटमेंट किया। और कुछ लोगों के लिए काशिफ का कहना था कि 'बाहर देख लूंगा'। काशिफ ने सलमान से कहा कि मुझे बिग बॉस के घर में हर दिन एक जैसा लगता था, लेकिन फीलिंग्स को हर दिन नया चाहिए इसीलिए जो भी हुआ वो खुद-ब-खुद हो चला गया, मैंने फेमस होने के लिए ऐसा नहीं किया।
आज होगा सुपरसैटरडे विद सलमान खान
शनिवार की रात सलमान खान के साथ होगी। लेकिन इसके साथ ही होगा सोनाक्षी सिन्हा, जो अपने साथ सलमान खान को 'रानी तू मैं राजा' पर नचाती दिखेंगी। बिग बॉस 6 के मंच पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के प्रमोशन के लिए सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन और संजय दत्त सबका करेंगे।