फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: कोर्ट ने अभिनेता गौरव दीक्षित को ड्रग्स मामले में दी जमानत, शहर से बाहर न जाने के दिए निर्देश

Fri, 24 Sep 2021 10:51 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ड्रग्स केस मामले में फंसे टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित मुंबई कोर्ट ने 50000 के मुचकले पर जमानत दे दी है और उन्हें कोर्ट द्वारा ये खास निर्देश दिए गए हैं कि वो कोर्ट की आज्ञा के बिना शहर के बाहर नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कई टेलीविजन शोज और फिल्मों का हिस्सा रहे ड्रग्स केस मामले में फंसे टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित मुंबई कोर्ट ने 50000 के मुचकले पर जमानत दे दी है और उन्हें कोर्ट द्वारा ये खास निर्देश दिए गए हैं की वो कोर्ट कि आज्ञा के बिना शहर के बाहर नहीं जाएंगे। इसी के साथ कोर्ट ने उन्हें ये भी निर्देश दिए की हर सोमवार और बुधवार को उन्हें चार्जशीट पूरी होने तक एनसीबी कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। बता दें कि एनसीबी ने गौरव दीक्षित के घर से एमडी और चरस बरामद किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को 30 अगस्त तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में भेजा गया  था। गौरतलब है कि गौरव को अभिनेता एजाज खान से पूछताछ मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारी और पूछताछ हो चुकी है। बॉलीवुड के ए ग्रेड कलाकारों के अलावा टीवी एक्टर्स पर भी एनसीबी का शिकंजा कसा है।

विज्ञापन


ड्रग्स के मामले में बीते दिनों टीवी अभिनेता और बिग बॉस फेम एजाज खान को हिरासत में लिया गया था। एनसीबी ने उनसे ड्रग्स के मामले में पूछताछ की तो उसमें कई और नाम सामने आए। इसके चलते एक के बाद एक कई टीवी एक्टर्स से कड़ी पूछताछ की गई और छापे मारे गए। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स का एंगल सामने आने से एनसीबी हरकत में आ चुकी है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है।

 



 

विज्ञापन

गौरव दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव दीक्षित एक टीवी कलाकार हैं और फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभा चुके हैं। वो 'द मैजिक ऑफ सिनेमा', दाहेक: द रेस्टलैस माइंड और बॉबी: लव और लस्ट जैसी में फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौरव ने टीवी सीरियल जैसे सीता-गीता में काम किया है। एनसीबी को छापेमारी के दौरान उनके घर से प्रतिबंधित दवाइयां जैसे एमडी, एमडीएए और कई दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें