फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का निधन, दिल का दौरा पड़ने से मिस्र में हुई मौत

Thu, 23 Sep 2021 04:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मिस्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।
विज्ञापन
जगनूर अनेजा का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मिस्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगनूर मिस्र घूमने गए हुए थे। उन्होंने बुधवार को ही इंस्टाग्राम पर अपनी इस ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की फोटो साझा कर रहे थे।

एक्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में वह पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे। जगनूर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,’ एक सपना सच हुआ जब मैंने गीजा के महान पिरामिडों का दौरा किया। बकेट लिस्ट की एक विश पूरी हुई।’ लेकिन, किसे पता था कि उनकी यह विश आखिरी विश बन जाएगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि

जगनूर के अचानक हुए निधन से फैंस और सितारों को बड़ा झटका लगा है। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई सितारे और फैंस जगनूर के फोटोज और वीडियोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस और सेलेब्स जगनूर से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं।

जगनूर अनेजा - फोटो : जगनूर अनेजा का निधन

एमटीवी लव स्कूल से मिली थी पहचान

जगनूर ने एमटीवी लव स्कूल के पहले और दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। दरअसल उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका संग रिश्तों को सुलझाने के लिए शो में हिस्सा लिया था। हालांकि, शो में उनकी बात नहीं बन सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इतना ही नहीं शो की एक अन्य कंटस्टेट ने जगनूर को गे बताया था।

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

इसी महीने हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

इससे पहले 2 सितंबर को मशहूर को अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत ने सभी को चौंका दिया था। सिद्धार्थ का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। सिद्धार्थ की मौत की खबर मिलते ही उनके फैंस और पूरे मनोरंजन जगत में शोर की लहर दौड़ गई थी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें