भूमिका गुरुंग, टीना फिलिप
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब टीना से पूछा गया कि क्या किसी कलाकार को रिप्लेस करना और बीच में शो में शामिल होना चुनौतीपूर्ण होगा? तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं किसी और के किरदार में प्रवेश करने को लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोचती। मैं इसे एक नई भूमिका के रूप में देख रही हूं। मैं इस भूमिका को निभाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं, क्योंकि इसका ग्राफ बहुत अच्छा है। इस शो की एक मनोरंजक कहानी है और हर किरदार को बहुत खूबसूरती से बनाया गया है। मैं निर्माता राजन शाही के साथ जुड़ना चाहती थी और मुझे खुशी है कि मुझे आखिरकार यह मौका मिल गया।
उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा अलग-अलग किरदारों की तलाश करती हूं, क्योंकि इससे मुझे अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। यह किरदार मेरे द्वारा अब तक निभाए गए सभी किरदारों से पूरी तरह अलग है। मुझे यूपी के लहजे में बोलना सीखना होगा। मेरे लिए यह एक चुनौती है और यही इसे रोमांचक भी बनाती है। मैं इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"