फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pavithra Jayaram: नहीं रहीं अभिनेत्री पवित्रा जयराम, सड़क हादसे में गई जान

Sun, 12 May 2024 07:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री पवित्रा जयराम का रविवार (12 मई) को निधन हो गया। अभिनेत्री की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
पवित्रा जयराम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिट तेलुगु टीवी सीरीज 'त्रिनयानी' में तिलोत्तमा की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं  अभिनेत्री पवित्रा जयराम का रविवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। आंध्र प्रदेश के मेहबूबा नगर के पास एक भीषण कार दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

Sci-Fi Films: बॉलीवुड की वे साइंस फिक्शन फिल्में, जिनकी रिलीज से पहले थी हाइप, लेकिन फैंस का मजा हुआ किरकिरा
 

डिवाइडर से टकराई कार
बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाद में, हैदराबाद से वानापर्थी आ रही बस ने कार दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिनेत्री को काफी गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक यह हादसा कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे से लौटते समय हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सड़क हादसे में अभिनेत्री की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले  की जांच शुरू कर दी है। 
Janhvi Kapoor: जैंडाया-उर्फी जावेद को कॉपी करती हैं जान्हवी, प्रमोशन के लिए किसी भी हदतक जा सकती हैं अभिनेत्री
विज्ञापन

शोक में डूबी तेलुगु टीवी इंडस्ट्री 
निधन की खबर के सामने आने के बाद तेलुगु मनोरंजन इंडस्ट्री शोक में डूब गई। अभिनेता समीप आचार्य ने अभिनेत्री के निधन पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, "इस खबर से जागा कि अब आप नहीं रहीं। विश्वास नहीं हो रहा है। मेरी पहली ऑन-स्क्रीन मां, आप हमेशा खास रहेंगी।"
Anup Soni Deepfake Video: अनूप सोनी हुए डीपफेक का शिकार, लाखों लोगों ने देखा फर्जी वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें