इसके आगे प्रिया ने लिखा, 'साथ ही आप में से कुछ ने अरदास (अभिनेत्री के बेटे) के बारे में लिखा कि वो अपनी मां के बारे में क्या सोचता होगा या एक मां के रूप में मैं उसे क्या सिखाऊंगी। तो ये आप मालव और अरदास को ही तय कर लेने दें कि मैं कैसे पत्नी और मां हूं। और मैं आपको बता दूं कि मुझे कपड़े पहनने के लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। मैं तय करती हूं कि मुझे क्या पहनना और कैसी जिंदगी जीनी है, ये सिर्फ मेरा फैसला होगा। आप लोगों के सुझाव और सलाह की मुझे कोई जरूरत नहीं है।' बता दें कि प्रिया ने शो से 2020 में मैटरनिटी लीव ली थी, जिसके बाद से वह कभी-कभी ही नजर आती हैं।
Weekly Wrap: विवादों में परेश रावल और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बवाल, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें