फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से ब्रेक लेने वाले हैं 'जेठालाल'! वीडियो पोस्ट कर दिलीप जोशी ने दी जानकारी

Fri, 29 Sep 2023 06:34 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में दिलीप जोशी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि इस शो से कुछ समय के लिए वह ब्रेक लेने वाले हैं। 

विज्ञापन
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी ने अपने दमदार अभिनय से घर-घर में पहचान बनाई है। हाल ही में दिलीप जोशी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि इस शो से कुछ समय के लिए वह ब्रेक लेने वाले हैं। 

विज्ञापन

दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने अपने परिवार के साथ तंजानिया की धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए शो से एक छोटा सा ब्रेक लिया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने के बावजूद दिलीप ने अपने पोस्ट में अपनी धार्मिक यात्राओं का जिक्र किया है। इस दौरान जेठालाल का किरदार शो में कुछ दिन गायब रह सकता है।

दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

जैसा कि फैंस जानते हैं दिलीप जोशी सोशल मीडिया के उतने शौकीन नहीं हैं इसलिए उन्होंने अभी तक अपनी यात्रा की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है, लेकिन दिलीप की आखिरी पोस्ट में फिर से उनकी धार्मिक यात्राओं का जिक्र है। वीडियो में दिलीप ने यह भी बताया कि वह धार्मिक अवसर के दौरान अबू धाबी भी जाएंगे। 

Game Changer: अगले साल भी रिलीज नहीं हो पाएगी राम चरण की 'गेम चेंजर', इस वजह से लगातार शूटिंग में हो रही देरी

विज्ञापन

दिलीप जोशी और दिशा - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोकुलधाम वासियों ने गणेश चतुर्थी समारोह शुरू कर दिया है और बप्पा का स्वागत किया है। जेठालाल ने खुलासा किया कि वह इस बार गणेशोत्सव का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बप्पा का स्वागत करने और पहली आरती करने के बाद वह इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। यह सीन कुछ दिनों के लिए जेठालाल के शो से बाहर जाने का इशारा है क्योंकि वह शूटिंग से ब्रेक ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  T-Series: टी-सीरीज ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इतने मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बनाया नया वैश्विक रिकॉर्ड


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें