फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक का निधन, कैंसर से हार बैठे जिंदगी

Sun, 03 Oct 2021 08:00 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media
13 सालों से लगातार शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक ने लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया। नट्टू काका पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।  इस बात की जानकारी खुद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने साझा की थी।  उन्होंने बताया कि नट्टू काका एक लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले उनके दो ऑपरेशन्स भी हो चुके थे। उम्र के कारण वह रोजाना शूटिंग पर नहीं जा पाते थे लेकिन वह शुरुआत से लेकर अभी तक तारक मेहता की टीम का हिस्सा थे। 

अपनी कॉमेडी से किया सबका मनोरंजन 

नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक ने हमेशा अपनी कॉमेडी और अलग अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उन्होंने जेठालाल के असिस्टेंट नट्टू काका की भूमिका निभाई थी। वो उनकी दुकान में काम करते थे और बाघा उनका भांजा था।  नट्टू काका के अंग्रेजी बोलने का अंदाज प्रशंसकों को खूब पसंद आता था। वे अपने फनी एक्सप्रेशन्स से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media
 शो के निर्माता असित मोदी ने दी जानकारी 

नट्टू काका के निधन की जानकारी तारक मेहता के निर्माता असित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होंने खबर साझा करते हुए लिखा, 'हमारे प्यारे नट्टू काका हमारे साथ नहीं रहे। परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे और परम शांति प्रदान करें। उनके परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे। नट्टू काका हम आपको नहीं भूल सकते। 

विज्ञापन

3 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media
अप्रैल में पता चली कैंसर की खबर
 
जून में एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक के बेटे विकास ने बताया था कि पांच महीने पहले घनश्याम नायक के गले में कुछ स्पॉटस दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने आगे का इलाज शुरू कराने का फैसला किया। विकास ने बताया कि अप्रैल महीने में गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग कराई गई थी, जिसके बाद हमें इस बीमारी का पता चला। उन्हें इन स्पॉट्स की वजह से कोई तकलीफ नहीं थी।

4 of 5
नट्टू काका - फोटो : File Photo
कीमोथेरेपी सेशन्स ले रहे थे घनश्याम नायक
 
गंभीर बीमारी की चपेट में आने के बाद नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का परिवार कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। इसलिए परिवार ने तुरंत उनके कीमोथेरेपी सेशन्स शुरू किए थे जिन्होंने शुरुआती दौर में उन्हें डाइगनॉस किया था, उन डॉक्टर्स से भी उन्होंने बातचीत की।  इससे पहले भी घनश्याम नायक गले में परेशानी के चलते अपना ऑपरेशन करा चुके हैं। पिछले साल एक्टर के गले का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें 8 गांठें निकाली थीं। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन 77 साल की उम्र में नट्टू काका काफी स्ट्रॉग थे। वह मुश्किल दौर में भी गुजरात के दमन में शो की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नट्टू काका- जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया
कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे थे नट्टू काका
 
जीवन में इतनी परेशानियों के बाद भी नट्टू काका जिंदादिल इंसान थे। इस उम्र में भी वह काम के प्रति डेडिकेटेड थे और अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करते थे। वह सालों से लोगों का अपनी एक्टिंग से दिल जीत रहे थे। बता दें कि घनश्याम नायक सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस कर चुके हैं। वे साल 1960 में आशोक कुमार की फिल्म मासूम में  बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें