एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी अपकमिंग बेव सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह सीरीज 31 मार्च को जी5 पर रिलीज की जाएगी। सुनील कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कलाकार भी हैं। अपने दमदार एक्टिंग से वह फैंस का दिल जीत लेते हैं, लेकिन बीता हुआ साल उनके लिए काफी दर्द भरा रहा। सुनील को हार्ट अटैक आया था साथ ही उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। हार्ट अटैक की खबर सुनकर उनके फैंस काफी हैरान हुए थे और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी की थी।
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने इस मामले में अपना रिएक्शन देते हुए अपना दर्द बयां किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि मैं पहले कोरोना संक्रमित हो गया था और फिर मुझे हार्ट अटैक आ गया। बीता हुआ साल मेरे लिए काफी मुश्किल भरा रहा। उस वक्त मेरे दिमाग में अलग-अलग तरह के ख्याल आ रहे थे। साल 2022 के दो-तीन महीने मेरे लिए बहुत कठिन थे, लेकिन मुझे विश्वास था कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि जब आप अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजरते हैं, तब आप खुद से सवाल करते हैं कि क्या सबकुछ पहले जैसा ठीक होगा क्या मैं दोबारा वापसी कर पाऊंगा या नहीं, लेकिन सौभाग्य से सबकुछ ठीक हो गया। कभी-कभी आप सोचते हैं कि अगर कुछ समय बाद ऐसा होता तो क्या होता।हो सकता है कि सब कुछ किसी कारण से हुआ हो। अब मैं पूरी तरह ठीक हूं और अपने काम को एंजॉय कर रहा हूं।
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील वेब सीरीज 'सनफ्लावर' में नजर आए थे, जिसे जी5 पर स्ट्रीम किया गया था। इस सीरीज में उन्होंने 'सोनू सिंह' की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह बेव सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' और शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss: 'शराब की लत के बाद मौत के करीब पहुंच गया था', 'बिग बॉस' को आवाज देने वाले विक्रम सिंह का छलका दर्द