'बिग बॉस' को अपनी दमदार आवाज देने वाले विजय विक्रम सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे शुरुआती दौर में मिली असफलताओं के कारण उन्होंने खुद को शराब के हवाले कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रियलिटी शो 'बिग बॉस' में पर्दे के पीछे अपनी आवाज का जादू चलाने वाले विजय विक्रम सिंह शोबिज के सबसे लोकप्रिय वॉयस ओवर कलाकारों में से एक हैं। 'बिग बॉस' को अपनी दमदार आवाज देने वाले विजय कई शोज में अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं। वह 'मास्टरशेफ इंडिया' और 'द कपिल शर्मा शो' का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह 'बिग बॉस' के साथ सीजन चार से जुड़े हुए हैं और आज इंडस्ट्री में 'बिग बॉस' की आवाज के लिए जाने जाते हैं। भले ही अब वह लोकप्रिय वॉयस ओवर कलाकारों में शामिल हो गए हैं, लेकिन एक वक्त था, जब उन्होंने रिजेक्शन का सामना किया। अब विजय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कई बातों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कई बार हुए असफल
हाल ही में विजय विक्रम सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे शुरुआती दौर में मिली असफलताओं के कारण उन्होंने खुद को शराब के हवाले कर दिया। दरअसल, उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह आर्मी ऑफिसर बनने का सपना देखते थे। बचपन से ही उनका सपना था कि वह आर्मी में काम करें। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की थी, लेकिन वह असफल हुए। चार साल में आठ बार असफलता मिलने के कारण वह शराब पीने लगे।
विजय ने बताया कि शराब पीने और शुरुआती दौर में मिली कई असफलताओं के कारण वह डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। इस बारे में बात करते हुए विजय ने कहा कि मैं शुरुआती दिनों में अपनी असफलताओं को संभाल नहीं पाया था और 19 की उम्र में शराब में डूब गया था। मैं सात साल तक डिप्रेशन में रहा। मुझे उसने लगभग मार डाला था। शराब की वजह से मुझे जानलेवा बीमारी हो गई थी।
विजय ने खुलासा किया कि जब उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस समय केवल उनके बचने के 15 प्रतिशत चांस थे। हालांकि, महीने भर चले इलाज के बाद वह ठीक हुए और हॉस्पिटल से बाहर आकर उन्होंने दोबारा संघर्ष किया और वॉयस आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर बनाया। अब आज वह अपनी दमदार और रौबीली आवाज के लिए जाने जाते हैं।