फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप की हां के बाद सूरज पंचोली 'बिग बॉस' में

Mon, 02 Sep 2013 01:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान आत्महत्या के मामले से चर्चा में आए सूरज पंचोली एक बार फिर से खबर बनने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि आदित्य पंचोली के बेटे को ‌लोग बिग बॉस 7 में देखेंगे।
विज्ञापन


बिग बॉस के लिए आदित्य पंचोली के साथ उनके बेटे सूरज पंचोली का नाम भी चल रहा था। अब स्थितियां साफ हो गई हैं यदि सबकुछ ठीक रहा तो सूरज पंचोली बिग बॉस के नए सीजन में भाग लेंगे।
एक खबर और है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का दंश झेल रहे क्रिकेटर श्रीशंत शो का हिस्सा नहीं होंगे। 'बिग बॉस' सीजन 7, 15 सितंबर से कलर्स पर प्रारंभ होने जा रहा है। प्रतियोगियों के नामों पर अभी अटकलें ही चल रही हैं। आधिकारिक तौर पर तो शो शुरू होने के बाद ही प्रतियोगियों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक जिन नामों की संभावनाएं प्रबल थीं उनमें सूरज पांचोली और श्रीशांत के नामों की बहुत चर्चा हो रही थी। श्रीशंत स्पॉट फिक्सिंग केस के बाद पहले ही विवादित हो चुके हैं जबकि जिया खान आत्महत्या केस के बाद आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली का नाम चर्चा में आया।
विज्ञापन


इन नामों के अलावा कुछ और नाम बिग बॉस के लिए लगभग तय हो गए हैं। इनमें से भाजपा की एक नेता और एक आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी शामिल है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें