फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन आइडल जूनियर' को मिला पहला विजेता

Mon, 02 Sep 2013 11:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'इंडियन आइडल जूनियर' को उसका पहला विजेता मिल गया है। रविवार को सोनी टीवी पर प्रसारित इस प्रोग्राम के पहले सीजन का खिताब अंजना पद्मानाभन ने जीता।
विज्ञापन


10 साल की इस गायिका ने जजेस के साथ-साथ जनता का भी दिल जीत शो अपने नाम किया। बेंगलुरू की पद्मानाभन को 'इंडियन आइडल जूनियर' का खिताब और पुरस्कार की 25 लाख की राशि महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों मिली।

खिताब जीतने पर पद्मानाभन को सोनी इंटरटेंमेंट टेलीविजन द्वारा 25 लाख और एक निशान माइक्रा कार, कोटक महेन्द्रा की ओर से पांच लाख की फिक्स डिपोजिट और होर्लिक्स की ओर से दो लाख रुपए दिए गए।
विज्ञापन


शो में भारत के विभिन्न हिस्सों से 86 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। खिताब जीतकर पद्मानाभन बेहद प्रसन्न दिखीं। उसने कहा हम सब को एक दूसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली लेकिन हम एक परिवार की तरह रहे जहां खुशी और गम दोनों का अनुभव किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता जीतकर मैं बहुत खास अनुभव कर रही हूं। शो के अन्य प्रतियोगियों में शामिल देबंजाना मित्रा और अनमोल जैसवाल क्रमशः दूसरे और निर्वेश देव तीसरे स्थान पर रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें