फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: ब्रेन स्ट्रोक के कारण ICU में भर्ती हुए शोएब इब्राहिम के पिता, अभिनेता ने की फैंस से प्रार्थना की अपील

Mon, 26 Jul 2021 12:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शोएब इब्राहिम के पिता को आया ब्रेन स्ट्रोक
  • अस्पताल में भर्ती हैं दीपिका कक्कड़ के ससुर
  • स्टार कपल ने फैंस से की ्प्रार्थना की अपील
विज्ञापन
पिता के साथ शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत के मशहूर स्टार कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि दीपिका के ससुर को सुबह ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद से वो आईसीयू में भर्ती हैं। शोएब ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा और फैंस से अपील की है कि उनके पिता के लिए प्रार्थना करें। शोएब ने लिखा, 'एक बार फिर आप सभी की प्रार्थनाओं और ताकत की जरूरत है। पापा को रविवार की सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया था और फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती हैं। प्लीज आप लोग दुआ कीजिए की वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं'।

विज्ञापन





दीपिका ने भी ये ही नोट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है और अपने ससुर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि इसी साल फरवरी में शोएब के पिता की सर्जरी हुई थी और तब उन्होंने अपने पिता के लिए फैंस से अपील की थी कि वो उनके ठीक होने की प्रार्थना करें। शोएब अपने अम्मी अब्बू के बहुत करीब हैं और वो उनकी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं। वहीं दीपिका भी अपने सास ससुर को बहुत मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम शो 'ससुराल सिमर का' में साथ नजर आए थे। इस शो से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी साथ ही दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हो गई थी। वहीं अब खबर है कि इस शो का सेकेंड पार्ट भी आने वाला हैं।जानकारी के मुताबिक धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ के दूसरे सीजन में दीपिका कक्कड़ तो होंगी लेकिन उनके साथ इस कहानी में कई नए पात्र भी जुड़ने जा रहे हैं। धारावाहिक लिखने वालों ने इसकी कहानी को नए समय और नए समाज के हिसाब से नए तेवर दिए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें