फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shirodkar: बिग बॉस से बाहर होकर मायूस दिखीं शिल्पा, जानें किसे विजेता बनते देखना चाहती हैं अभिनेत्री

Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 से शिल्पा शिरोडकर बाहर हो चुकी हैं। घर से निकलने के बाद हाल ही में उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
 
विज्ञापन
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 में नजर आने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर का सफर शो के ग्रैंड फिनाले से ठीक चार दिन पहले समाप्त हो गया। सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। अब शो के फाइनलिस्ट विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, रजत दलाल, चुम दरंग और अविनाश मिश्रा हैं। 

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल पर लगे गंभीर आरोप, बोले- 'पुलिस की तीन गाड़ियां अरेस्ट करने आईं'

बिग बॉस से बाहर होकर निराश दिखीं शिल्पा
शो से बाहर होने के बाद शिल्पा को निराशा हुई, लेकिन उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन अनुभव बताया। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए घर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में जाना मेरा सपना था  जो कि इस सीजन के साथ पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि मेरी गट फीलिंग थी कि मैं टॉप पांच में रहूंगीं, लेकिन मेरी यह फीलिंग गलत साबित हुई। 
Bigg Boss 18 Eviction: ‘बिग बॉस 18’ के घर में खत्म हुआ शिल्पा शिरोडकर का सफर, टूटे करण और विवियन

शिल्पा ने की करण की तारीफ
करण के बारे में उन्होंने कहा कि करण और मेरा रिश्ता बहुत अलग ही रहा। शिल्पा ने कहा कि करण को बाहर से आए कई मेहमानों ने भी सुझाव दिया कि शिल्पा से दोस्ती तोड़ दो, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि करण से बात करके उन्हें लगा कि घर में ऐसा कोई तो है जो मुझे समझता है। 
Puspha 2-Mufasa Collection: लगातार धीमी होती जा रही पुष्पा 2-मुफासा की रफ्तार, जानें बुधवार का कलेक्शन
विज्ञापन

किसे बिग बॉस 18 का विनर देखना चाहती हैं शिल्पा?
इस बातचीत के दौरान उन्होंने करण और चुम को घर में अपना दो स्तंभ बताया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह विजेता के रूप में किसे देखना चाहती हैं तो उन्होंने बिना देर लगाते हुए करण का नाम लिया। 
Sonu Sood: फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सोनू सूद ने फैंस को कहा शुक्रिया, बोले-हम मिलकर जिंदगियां बदलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें