फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला रख: फिल्म में दिलजीत संग नजर आएंगी शहनाज गिल, फैंस बोले- शहनाज आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं..

Wed, 22 Sep 2021 10:23 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हौसला रख का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन शहनाज गिल अब तक सदमें से बाहर नहीं आ पाईं हैं। उनकी तमाम शूटिंग पेंडिंग है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि शहनाज जल्द ही शूटिंग शुरू कर सकती हैं। शहनाज गिल ने पंजाबी फिल्म हौंसला रख’साइन की है। जिसमें वह अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन

फिल्म का प्रमोशनल गाना 15 सितंबर को शूट होना था। लेकिन सिद्धार्थ वाले हादसे के बाद शहनाज इस हालत में नहीं थीं कि वह शूट कर पातीं, ऐसे में मेकर्स ने शूटिंग को स्थगित कर दिया था। एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर  दिलजीत थिंड ने कहा कि फिलहाल हम शहनाज के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह सदमे से बाहर आ सके, इसके बाद ही आगे कुछ सोचा जाएगा।
 
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, कि 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह बिग बॉस 13 के विनर थे। इसी शो में शहना और सिद्धार्थ की जोड़ी सिडनाज बनी थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। सिद्धार्थ के जाने के बाद से शहनाज खुद को घर में बंद किए हुए हैं। उनके लिए अभी संभलना मुश्किल हो रहा है। उनकी हालत को देखते हुए लगातार उनके दोस्त उनका ढांढस बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। सब को उम्मीद है कि शहनाज एक बार फिर से वापसी करेंगी।

वहीं शहनाज के फैंस जल्द ही उनकी वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पेज पर सभी फैंस उन्हें मैसेज कर के आगे बढ़ने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा शहनाज गिल को और ताकत मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें