फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: कल है अभिनेता राम कपूर का बर्थडे, बोले- तारीखों का नहीं, जीवन का जश्न मनाना चाहिए

Tue, 31 Aug 2021 05:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता राम कपूर कल 48 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 1 सितंबर 1973 को हुआ था। टेलीविजन सीरीज 'कसम से' से उन्हें टीवी इंडस्ट्री में लोकप्रियता मिली थी। इस धारावाहिक में उन्होंने जय वालिया का किरदार निभाया था। इसके बाद 'बड़े अच्छे लगते हैं' टीवी धारावाहिक ने राम कपूर को घर-घर प्रसिद्ध कर दिया था।
विज्ञापन
राम कपूर - फोटो : Instagram: @Iamramkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राम कपूर कल 48 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 1 सितंबर 1973 को हुआ था। टेलीविजन सीरीज 'कसम से' से उन्हें टीवी इंडस्ट्री में लोकप्रियता मिली थी। इस धारावाहिक में उन्होंने जय वालिया का किरदार निभाया था। इसके बाद 'बड़े अच्छे लगते हैं' टीवी धारावाहिक ने राम कपूर को घर-घर प्रसिद्ध कर दिया था। इस धारावाहिक में राम कपूर ने मामाजी और कुवंर अमर नाथ सिंह का किरदार निभाया था। उनकी दमदार अभिनय शैली ने उनको काफी पॉपुलर कराया।

विज्ञापन


टीवी के साथ ही राम कपूर ने अनेक फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने टीवी रियलिटी शो राखी का स्वयंवर को भी होस्ट किया था। राम कूपर का कहना है कि किसी खास तारीख की जगह जिंदगी का जश्न मनाना चाहिए। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि जन्मदिन उनके लिए बड़ा मामला नहीं है। इस उम्र में बर्थडे मेरे लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा पिता कहा करते थे कि जीवन का उत्सव कुछ खास दिन नहीं, बल्कि आजीवन मनाना चाहिए। कुछ खास मौकों और तारीखों पर ही जश्न नहीं बल्कि हर दिन जीवन का जश्न होना चाहिए।  उनके पिता का देहांत करीब चार महीने पहले हुआ है। 

इसे भी पढ़ें-जैकी श्रॉफ का खुलासा: इस वजह से टाइगर श्रॉफ ने मां के लिए खरीदा आलीशान घर, बोले- बेटे के काम की तारीफ करता हूं
विज्ञापन


आपको बता दें कि राम कपूर, एकता कपूर के पसंदीदा टीवी एक्टर हैं। बड़े अच्छे लगते हैं नाटक में उनकी और साक्षी तंवर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस नाटक ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये थे। जल्द ही इस शो का सीजन 2 आने वाला है। हालांकि, अभी तक इसके लिए एकता ने उनकी पसंदीदा जोड़ी को अप्रोच नहीं किया। हाल ही में एकता कपूर ने कहा कि साक्षी और राम अपने अलग- अलग प्रोजेक्ट में बिजी हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-किस्से बॉलीवुड के: जब धर्मेंद्र ने दी शत्रुघ्न सिन्हा को शूट से पहले शराब पीने की सलाह, फिर ये हुआ...

वो इस वक्त अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। राम कपूर का कहना है कि वो तीन परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।  उन्होंने कहा, मैंने विपुल शाह के वेब शो ह्यूमन की शूटिंग पूरी कर ली है, विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म मसाबा मसाबा सीजन 2 और एक अन्य वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। उनका कहना है कि फिल्मों और टीवी की जगह हमेशा रहेगी लेकिन ओटीटी भविष्य है। उन्होंने कहा, मैं ही नहीं, बल्कि अन्य अभिनेता भी ओटीटी में अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें