एक कॉमेडी रिएलिटी शो में राखी सावंत की अपनी एक साथी के साथ जमकर मारपीट हुई। इस लड़ाई में राखी सावंत चोटहिल हो गई हैं।
कॉमेडी सर्कस के शो 'महाबली' के सेट पर महाबलियों ने कॉमेडी के अलावा श्ाक्ति प्रदर्शन भी किया। जानी-मानी कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने एक बार फिर अपना चिरपरिचित अंदाज वहां दिखा दिया।
सेट पर उनकी एक दूसरी फीमेल कलाकार क्लाउडिया के बीच जमकर फाइट हुई। मारपीट से राखी सावंत के हाथ में कुछ चोट भी आई है।
दरअसल एक एक्ट के दौरान राइटर ने राखी और क्लाउडिया को कुछ सीन दिए जिसके अनुसार राखी को क्लाउडिया(बिग बॉस फेम) को चांटा मारना था। जिससे बाद उनका हाथ टूटना था और क्लाउडिया का मुंह सूजा हुआ दिखाना था। हालांकि यह सब मेकअप से भी हो जाता लेकिन लड़ाई यहीं से शुरू हुई।
सूत्र बताते हैं कि राखी ने क्लाउडिया को काफी जोर का थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद क्लाउडिया का मुंह सच में ही सूज गया। इसके बाद तो इन दोनों के बीच कैट और डॉगी जैसी फाइट होने लगी। दोनों के बीच मारपीट तक हो गई।
इसके बाद सीन यह था कि क्लाउडिया अपना सूजा मुंह यहां-वहां दिखाती घूम रहीं थी और राखी रो रही थी और बता रहीं थी कि उनके हाथ में काफी चोट लग गई है।