फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आया 'कॉमेडी सर्कस'

Mon, 19 Aug 2013 05:19 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेलीविजन पर लंबे समय से चल रहे स्टैंडअप कॉमेडी शो को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। इस समय इस कॉमेडी शो का सोलहवां सीजन चल रहा है। 
विज्ञापन

कॉमेडी सर्कस के महाबली नाम के इस शो में कृष्णा अभिषेक, सुदेश लाहिड़ी और भारती सिंह जैसे जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन काम कर रहे हैं। जज की भूमिका में हैं अर्चना पूरन सिंह और अरबाज खान।

बता दें कि इस शो से शेखर सुमन, सतीश शाह, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी, तुषार कपूर,सोहेल खान जैसे नाम भी जुड़ चुके हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीवी शोज की फेहरिस्त में सुरभि और सीआईडी जैसे कार्यक्रमों के नाम भी लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हैं।

कॉमेडी सर्कस का प्रसारण सोनी टीवी पर किया जा रहा है। जिसमें आए-दिन सेलिब्रिटीज का आना-जाना भी लगा रहता है। फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी सितारे इस शो के सैट पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें