फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल- जवाब: रिलेशनशिप को लेकर यूजर ने अनुषा दांडेकर से पूछा सवाल, अभिनेत्री ने इशारों- इशारों में कही यह बात

Fri, 26 Nov 2021 01:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुषा दांडेकर ने हाल ही में ट्विटर पर एक सवाल- जवाब सेशल का आयोजन किया। इस दौरान यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने इशारे- इशारे में बताया कि वह डेटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
अनुषा दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टेलीविजन पर्सनालिटी और वीजे अनुषा दांडेकर अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों वह पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने की खबर के चलते सुर्खियों में थी। इस शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पहले से ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनके बिग बॉस के घर में आने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में यह सारी खबरें महज एक अफवाह साबित हुई। 

वहीं, अब अनुषा एक बार चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक सवाल- जवाब सेशल का आयोजन किया। इस दौरान यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने इशारे- इशारे में बताया कि वह डेटिंग कर रही हैं। इस सवाल- जवाब सेशन का आयोजन करते हुए अभिनेत्री ने लिखा ''हे ओके! पिछले कुछ सालों में मैं ट्विटर इस्तेमाल करने में काफी पिछड़ गई थी। चलो से सवा- जवाब सेशन शुरू करते है। सबसे अजीब सवाल का जवाब दूंगी।''

विज्ञापन

अनुषा दांडेकर - फोटो : Insatagram- @vjanusha
इस दौरान एक एक यूजर ने उनसे सवाल किया ''क्या आप किसी को डेट कर रही हैं और क्या आप किसी नए शो में नजर आने वाली हैं? इस पर जवाब देते हुए अनुषा ने कहा कि फिलहाल मैं कोई नया शो नहीं कर रही हूं। लेकिन जल्दी करने की उम्मीद है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि ''ये सिर्फ शो के लिए था ना कि डेटिंग पार्ट के लिए।'' अनुषा के इस जवाब के बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह किसी को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन

अनुषा दांडेकर - फोटो : Insatagram- @vjanusha

वहीं, एक फैन ने उनसे बिग बॉस 15 के दमदार कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल के बारे में सवाल पूछा। इसका जवाब देते हुए ने कहा कि वह काफी स्वीट और फनी हैं। वह अक्सर मुझसे अच्छी बातें करते थे। मैंने उनके साथ एक बार डांस भी किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि प्रतीक पहले उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे लेकिन, अब उनको पता चला है कि वह उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं, जिससे वह दुखी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें