सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार, जो हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में दिखाई दिए थे अब कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैजान अंसारी ने पुनीत सुपरस्टार के प्रशंसकों द्वारा उन्हें ऑनलाइन परेशान किए जाने के बाद भोपाल के पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, अभी सलमान खान के शो से बाहर होने के बाद से सुर्खियां बटोर रहे पुनीत ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
प्रकाश कुमार उर्फ पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस के निर्माताओं से नाराज हैं और लगातार वह अपने प्रशंसकों को 'जियो सिनेमा' का बहिष्कार करने के लिए उकसा रहे हैं। हाल ही में, पुनीत ने एक लाइव सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वे जियो सिनेमा को हटा दें और सीधे मैसेज के माध्यम से उनके साथ इसका स्क्रीनशॉट साझा करें। पुनीत ने अपने प्रशंसकों से यहां तक कहा कि जैसे ही वे जियो सिनेमा एप हटा देंगे, वह जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराएंगे।
Anil Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता अस्पताल में भर्ती, मां के साथ सेहत का हाल जानने पहुंचीं अभिनेत्री
अपने इस लाइव सेशन में पुनीत काफी गुस्से में थे और वह अपने प्रशंसकों से उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी' के घर से बाहर निकालने के लिए अपना असंतोष दिखाने के लिए कह रहे थे। उन्होंने कहा, 'जितना डिलीट कर सकते हो कर दो। पुनीत सुपरस्टार का वादा है कि मैं गरीबों को खाना दूंगा। तुमको तुम्हारी मां की कसम है, डिलीट करो और मेरे साथ स्क्रीनशॉट डीएम पर शेयर करो।' उनके बाहर होने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर जियो सिनेमा एप की रेटिंग में भारी गिरावट देखी गई है। जहां एक तरफ पुनीत जियो सिनेमा के लिए दिक्कत खड़ी करना चाहते थे, वहीं अब वह खुद परेशानी में घिरे नजर आ रहे हैं।
TRP WEEK 26: टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर 'अनुपमा' आगे, लीप के बाद दर्शकों को भाया 'गुम है किसी के प्यार में'