फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paras Chhabraa: पारस छाबड़ा को सिद्धार्थ की याद दिलाती हैं शहनाज, बताया निधन की खबर सुन कैसी हुई थी हालत

Fri, 01 Dec 2023 08:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान पारस छाबड़ा ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि इससे निपटना शहनाज गिल के लिए कितना मुश्किल रहा होगा।
विज्ञापन
पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पहले सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में भाग लेकर और विजेता बनकर उभरने वाले सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग लाखों में थी और सभी उनसे बहुत प्यार करते थे। बीबी हाउस में सिद्धार्थ शुक्ला अपने गेम के साथ-साथ शहनाज गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे थे। 'बिग बॉस13' में सिद्धार्थ ने शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, असीम रियाज, हिमांशी खुराना जैसे स्टार्स के साथ खूब धमाल मचाया। दिवंगत अभिनेता सभी के अच्छे दोस्त थे और उनके निधन के दो साल बाद भी सभी की आंखें उनको याद कर नम हो जाती हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा ने निधन की दुखद खबर को याद किया और शहनाज गिल को लेकर भी बात की। चलिए जानते हैं क्या बोले पारस छाबड़ा...

विज्ञापन

सिद्धार्थ की याद दिलाती हैं शहनाज
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान पारस छाबड़ा ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि इससे निपटना शहनाज गिल के लिए कितना मुश्किल रहा होगा। अभिनेता ने यह भी कहा कि शहनाज उन्हें सिद्धार्थ की याद दिलाती हैं। अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है, मेरे लिए, शहनाज गिल मुझे उनकी याद दिलाती हैं और मुझे आश्चर्य है कि वह चीजों से कैसे निपटती होगीं क्योंकि उसे दूसरों से भी ऐसे कमेंट्स मिलते थे और उसे रोजाना सिद्धार्थ शुक्ला की याद आती थी।'
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी करने वाली हैं दिशा वकानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन


नहीं समझ सकते शहनाज का दुख
पारस ने शहनाज गिल के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि अभिनेत्री ने इस नुकसान को कैसे झेला होगा। पारस ने कहा, 'मुझे बताया गया था कि जब सिद्धार्थ ने अंतिम सांस ली थी तो शहनाज वहां मौजूद थीं और मुझे लगता है कि जिस व्यक्ति के साथ आप इतनी गहराई से जुड़ते हैं, उसे उस अवस्था में देखना बहुत मुश्किल होता।' सिद्धार्थ की मौत की खबर जब पारस को मिली तो वह चंडीगढ़ में थे। इसे सुनकर उनको बहुत बड़ा झटका लगा था। इस खबर के मिलने के तुरंत बार पारस छाबड़ा अभिनेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए थे।
विज्ञापन

Ananya Panday: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनन्या, एक्ट्रेस ने जताया आभार

आध्यात्मिक था पारस और सिद्धार्थ का जुड़ाव
पारस छाबड़ा ने आगे बताया कि 'बिग बॉस 13' की शुरुआत में वह सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त नहीं थे, लेकिन समय के साथ दोनों में दोस्ती हो गई थी। उन्होंने कहा, 'हम देर रात और सुबह तक बैठते थे और महादेव और अन्य आध्यात्मिक चीजों के बारे में बात करते थे और इस तरह हम जुड़े रहे। इसे टेलीविजन पर नहीं दिखाया जा सकता था क्योंकि वे ज्यादा धार्मिक या राजनीतिक बातचीत नहीं दिखा सकते थे इसलिए लोगों को अक्सर लगता है कि वे नहीं जानते कि सिद्धार्थ और मैं कैसे जुड़े।'
Ileana D’Cruz: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहेंगी इलियाना, पति और बेटे के साथ यूएस में बसाएंगी घर!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें