टीवी एक्ट्रेस निशा रावल कोराना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है। निशा इन दिनों 'मीत' शो में नजर आ रही हैं। जिसकी वजह से वह लागातार शूट कर रही हैं और लोगों से संपर्क में रह रही थीं। तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया था, जो पॉजीटिव आया है। निशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए है उनसे अनुरोध हैं कि वह अपना टेस्ट करा लें। साथ ही अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के सभी सावधानियों को अपनाएं क्योंकि कविड अभी भी हमारे बीच है।
निशा ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि आखिरकार कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आ गई। ठीक उसी समय जब मैं अपनी दूसरी वैक्सीन लेने वाली थी। मेरा कोविड रिजल्ट पॉजिटिव आया है।
निशा ने आगे लिखा, 'मैं लगातार शूटिंग कर रही हूं और कई लोगों के संपर्क में रही हूं। सबसे पहले मुझे नाक बहने का लक्षण महसूस हुआ। तब से खुद को मैंने घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कोविड हमारे आसपास है इसलिए सावधानी बरतें।'
हाल में विवादों में रहीं निशा
इसी साल मई में निशा ने अपने पति करण मेहरा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। निशा ने करण मेहरा पर एक्सट्रा मेरिटियल अफेयर और घरेलू हिंसा का भी गंभीर आरोप लगाया था। करण ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। अब दोनों अलग होने की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।