गौरव दीक्षित एक टीवी कलाकार हैं और फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभा चुके हैं। वो 'द मैजिक ऑफ सिनेमा', दाहेक: द रेस्टलैस माइंड और बॉबी: लव और लस्ट जैसी में फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौरव ने टीवी सीरियल जैसे सीता-गीता में काम किया है। एनसीबी को छापेमारी के दौरान उनके घर से प्रतिबंधित दवाइयां जैसे एमडी, एमडीएए और कई दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे।
जब एनसीबी ने उनके लोखंडवाला वाले घर में नशीले पदार्थों को लेकर कार्रवाई की थी, तो वो डच गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद थे। इस कार्रवाई के दौरान उनकी डच गर्लफ्रेंड वहां से फरार होने में कामयाब रही थी। एनसीबी को शक था कि गौरव की गर्लफ्रेंड भी ड्रग्स के रैकेट में एक सक्रिय भूमिका अदा करती है। एनसीबी को लंबे वक्त से गौरव पर शक था और पुलिस कार्रवाई करने में कामयाब रही।