फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Splitsvilla 14: स्पिलिट्सविला 14 में कशिश पर फूंटा उर्फी का गुस्सा, पहले की तारीफ फिर बताया ठरकी, वीडियो वायरल

Sat, 26 Nov 2022 11:46 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्प्लिट्सविला 14 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उर्फी जावेद इन दिनों एमटीवी के पॉपुलर शो स्पिलिट्सविला 14 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। अब अभिनेत्री अपने फैशन की वजह से कम बल्कि शो की वजह से ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में उर्फी जावदे शो के एक कंटेस्टेंट कशिश ठाकुर पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रही हैं।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Friday Box Office Report: 'दृश्यम-2' की कमाई ने उड़ाए होश, शानदार रहा 'भेड़िया' का कलेक्शन, 'यशोदा' का बिगड़ा खेल
 

उर्फी और कशिश का यह वीडियो देख उनके फैंस हैरान हैं। क्योंकि अभी तक यह दिखाया गया था कि उर्फी और कशिश के बीच सब कुछ सही है। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे। लेकिन, दोनों के बीच कुछ होता उससे पहले ही लड़ाई हो गई। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों के बीच किसी बात पर बहस होने लगती है।

यह भी पढ़ें: IFFI 2022: अपनी पहली फिल्म ‘सारांश’ का सीन करते हुए भर आईं अनुपम खेर की आंखें, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
 

दरअसल, सामने आए वीडियो में दिखाया गया है कि उर्फी जावेद को कशिश का बिहेवियर पसंद नहीं आता। उन्हें लगता है कि उनके साथ होने के बावजूद कशिश दूसरी कंटेस्टेंट के फूलों को क्यों स्वीकार कर रहे हैं। कशिश का ऐसा व्यवहार देख उर्फी परेशान हो जाती हैं और उन्हें ठरकी कह देती हैं।

यह भी पढ़ें: Galwan Tweet Controversy: ऋचा चड्ढा के पक्ष में आए प्रकाश राज, अक्षय की लगाई क्लास, बोले- हमारे देश के लिए...
 

उर्फी पहले कशिश की तारीफ करती हैं और फिर उन्हें ठरकी कह देती हैं। उर्फी का यह मजाक कशिश को पसंद नहीं आता है और वो भड़क जाते हैं। कशिश, उर्फी से कहते हैं, 'शब्दों का संभालकर इस्तेमाल करें'। उर्फी बात को संभालते हुए कहती हैं, 'शांत हो जाओ, मैं मजाक कर रही थी। तुम मुझसे लड़ क्यों रहे हो। चिल्लाओं मत मुझपर।' जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगती है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Pushpa: अब रूस में धमाल मचाने के लिए तैयार ‘पुष्पा द राइज’, प्रीमियर में हिस्सा लेंगे अल्लू अर्जुन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें