फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: मौनी रॉय ने प्रेयर मीट से साझा की राज कौशल की तस्वीर, कहा-पहले जैसा अब कुछ नहीं

Sun, 04 Jul 2021 03:02 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर साझा की राज कौशल की तस्वीर 
  • मौनी ने कहा, पहले जैसा अब कुछ भी नहीं 
  • राज कौशल की प्रार्थना सभा में पहुंची मौनी रॉय 
विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 जून की सुबह मनोरंजन जगत से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई थी। निर्देशक-निर्माता राज कौशल का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 49 साल की कम उम्र में राज कौशल इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने के बाद उनकी पत्नी मंदिरा बेदी के आंसू नहीं थम रहें। अपने पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया से भी दूरियां बना ली। शनिवार को मंदिरा बेदी ने अपने घर पर राज कौशल की प्रार्थना सभा रखी, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के कई सितारे पहुंचे। मंदिरा की करीबी दोस्त मौनी रॉय भी इस प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। 

विज्ञापन


मौनी रॉय ने कहा अब पहले जैसा कुछ नहीं

शनिवार को निर्माता राज कौशल की प्रेयर मीट में पहुंची अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। ये तस्वीर मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की प्रार्थना सभा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए मौनी रॉय काफी भावुक हो गईं। राज कौशल की तस्वीर के सामने सफेद फूल का गुलदस्ता रखा हुआ है। जिसका मतलब है कि राज जी आप हमारी यादों में हमेशा रहेंगे। इसी तस्वीर को साझा करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, 'हमने कोशिश की, लेकिन अब पहले जैसा कुछ नहीं है। बता दें कि मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : Social Media
मंदिरा बेदी की करीबी दोस्त हैं मौनी

आपको बता दें कि मौनी रॉय मंदिरा बेदी के काफी करीब हैं। ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। मंदिरा बेदी और मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें साझा करते हैं और दोनों अक्सर साथ में घूमने भी जाते हैं। मंदिरा की तरह ही उनके पति और निर्माता राज कौशल भी मौनी रॉय के अच्छे दोस्त थें। राज कौशल के अचानक निधन से मनोरंजन जगत के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्हें काफी शॉक लगा था।

मौनी रॉय सहित प्रार्थना सभा में पहुंचे ये सितारे

मंदिरा बेदी के घर राज कौशल की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए टेलीविजन जगत के कई सितारे पहुंचें। दिवंगत फिल्म निर्माता राज कौशल की शनिवार को प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। जिसमें मंदिरा बेदी की मौनी रॉय प्रार्थना सभा में सबसे पहले पहुंचीं। उनके अलावा विद्या मालवड़े,  आशीष चौधरी की पत्नी समिता भी वहां मौजूद रहीं। इसके अलावा मंदिरा बेदी के दोनों बच्चें और माता-पिता प्रार्थना सभा में मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें