फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग छू रहे हैं मोहित रैना के पांव

Wed, 30 Oct 2013 12:53 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
धारावाहिक देवों के देव महादेव में भगवान शंकर का किरदार निभा रहे मोहित रैना को अपार ख्याति मिली है। उनके फैन्स की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है।
विज्ञापन


मोहित अपनी इस सफलता से काफी खुश भी हैं। लेकिन उन्हें तब बड़ी दिक्कत हो जाती है, जब कई बुजुर्ग उनके पांव छूना शुरू कर देते हैं।

वे बहुत कोशिश करते हैं कि उन्हें इस तरह की स्थितियों का सामना न करना पड़े, लेकिन अक्सर ही उनके फैंस उन्हें मजबूर कर देते हैं।

गौरतलब है कि मोहित रैना को अपने इस धारावाहिक के लिए अठारह घंटे देने पड़ रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि उन्हें अधिकतम समय धारावाहिक के सेट पर ही बिताना पड़ता है।

मोहित को फिल्मों के ऑफर तो मिल रहे हैं, लेकिन वे उनके मनमाफिक नहीं हैं। हालांकि उनका कहना है कि छोटा परदा बस नाम का ही छोटा है। यह एक्टर्स को नाम और दाम दोनों ही भरपूर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें